बरेली: तालाब के आसपास के पेड़ काट रहा नगर निगम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। नगर निगम सड़क के किनारे लगे पेड़ों को काटने में लगा है। नीम, अशोक के पेड़ वातावरण के लिए लाभदायक और वायु को शुद्ध करते हैं। सौंदर्यीकरण के लिए इन्हें कटवाया जा रहा है। यह बात वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. अरुण कुमार को भेजे पत्र में डेलापीर निवासी हरीश भाटिया ने …

अमृत विचार, बरेली। नगर निगम सड़क के किनारे लगे पेड़ों को काटने में लगा है। नीम, अशोक के पेड़ वातावरण के लिए लाभदायक और वायु को शुद्ध करते हैं। सौंदर्यीकरण के लिए इन्हें कटवाया जा रहा है। यह बात वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. अरुण कुमार को भेजे पत्र में डेलापीर निवासी हरीश भाटिया ने कही है। दरअसल डेलापीर तालाब के पास शुद्ध वातावरण के लिए लोग टहलने आते हैं।

धूप से बचने के लिए इन्हीं नीम, आम के पेड़ की छांव में आते हैं। लेकिन अब निगम कर्मचारी तालाब के सौंदर्यीकरण के नाम पर इन्हें उजाड़ना चाहते हैं, जो अनुचित है। उन्होंने अपने निवास के किनारे लगे पेड़ों को काटने एव उजाड़ने पर रोक लगाने की मांग की है। इस पत्र की प्रति मुख्य वन संरक्षक, नगर आयुक्त और मेयर को भी दी गई है।

ये भी पढ़ेंबरेली: अस्पताल में बम रखने की सूचना से मचा हड़कंप

संबंधित समाचार