गाजियाबाद: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर, वेव सिटी दोहरे हत्याकांड में शामिल थे आरोपी
गाजियाबाद। शनिवार तड़के पुलिस से हुई मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर हो गए। मुठभेड़ में एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया है। मारे जाने वाले बदमाशों में बिल्लू दुजाना एक लाख का और राकेश 50 हजार का इनामी था। पुलिस ने बिल्लू को इंदिरापुरम जबकि राकेश को मधुबन बापूधाम क्षेत्र में हुई …
गाजियाबाद। शनिवार तड़के पुलिस से हुई मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर हो गए। मुठभेड़ में एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया है। मारे जाने वाले बदमाशों में बिल्लू दुजाना एक लाख का और राकेश 50 हजार का इनामी था।
पुलिस ने बिल्लू को इंदिरापुरम जबकि राकेश को मधुबन बापूधाम क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में ढेर किया है। दोनों बदमाश वेव सिटी में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में वांछित चल रहे थे।
पुलिस ने दोनों बदमाशों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायल सिपाही को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसएसपी मुनिराज के मुताबिक, आरोपियों पर दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों में 16 मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश कविनगर क्षेत्र में दो लोगों की गोली मारकर हत्या करने के भी आरोपी थे।
पढ़ें- पुलिस मुठभेड़ में बाल-बाल बचे एसपी हापुड़, एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार, एक पुलिसकर्मी घायल
