बहराइच: भारत-नेपाल सीमा का डीएम और एसपी ने किया पैदल भ्रमण, कस्टम और थाने का किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भारत नेपाल सीमा पर पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने रूपईडीहा थाने और कस्टम कार्यालय का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी शुक्रवार शाम को भारत नेपाल सीमा पर पहुंचे। अधिकारियों ने सीमा का जायजा लिया। रूपईडीहा …

बहराइच। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भारत नेपाल सीमा पर पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने रूपईडीहा थाने और कस्टम कार्यालय का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी शुक्रवार शाम को भारत नेपाल सीमा पर पहुंचे। अधिकारियों ने सीमा का जायजा लिया। रूपईडीहा कस्बे में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा जांची। इसके बाद क्षेत्र में संचालित अवैध टैक्सी स्टैंड पर कार्यवाई के निर्देश दिया।

पैदल भ्रमण के द्वारा डीएम और एसपी ने लोगों से वार्ता भी की। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा कस्टम ऑफिस, यातायात व्यवस्था व थाने का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी, सीओ, थानाध्यक्ष समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

पढ़ें- रुद्रपुर: निरिक्षण को पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने जब पूछा …कब से झाड़ू नहीं लगी है?

संबंधित समाचार