बहराइच: तालाब की सफाई में लगे नाबालिग श्रमिक, जिम्मेदार मौन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। शिवपुर विकास खंड के ग्राम चंदेला कला गांव में तालाब के जीर्णोधार कार्य में नाबालिक बच्चों को लगा दिया गया है। लेकिन शिकायत के बाद भी जिम्मेदार मौन हैं। ऐसे में अधिकारियों पर सवाल उठ रहे हैं। शिवपुर विकास खंड के ग्राम चंदेला कला में मनरेगा के तहत तालाब के जीर्णोधार का कार्य चल …

बहराइच। शिवपुर विकास खंड के ग्राम चंदेला कला गांव में तालाब के जीर्णोधार कार्य में नाबालिक बच्चों को लगा दिया गया है। लेकिन शिकायत के बाद भी जिम्मेदार मौन हैं। ऐसे में अधिकारियों पर सवाल उठ रहे हैं।

शिवपुर विकास खंड के ग्राम चंदेला कला में मनरेगा के तहत तालाब के जीर्णोधार का कार्य चल रहा है। जिसमें मनरेगा श्रमिकों को लगाया गया है। मनरेगा श्रमिकों के साथ बाल मजदूर भी काम कर रहे हैं। शनिवार को तालाब सफाई में 10 से अधिक बच्चे काम करते दिखे। इसकी जानकारी भी ग्राम प्रधान के साथ ग्राम विकास अधिकारी को दी गई। लेकिन ग्राम विकास अधिकारी से लेकर सभी जिम्मेदार मौन हैं।

ऐसे में जिन बच्चों के हाथ में कलम और कॉपी होनी चाहिए, उनसे लोग श्रम करा रहे हैं। इस पर सवाल उठा रहे हैं। इस मामले में मनरेगा उपायुक्त केडी गोस्वामी को फोन लगाया गया तो मोबाइल पर घंटी बजती रही। उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

पढ़ें- छत्तीसगढ़ : तालाब में डूबने से दो बालिकाओं की मौत

संबंधित समाचार