जौनपुर: पूर्व विधायक अरशद खान के खिलाफ हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान हुई हिसक झड़प के मामले में पुलिस ने समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी रहे पूर्व विधायक अरशद खान के विरुद्ध पुलिस बल पर जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पूर्व विधायक अरशद खान का …

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान हुई हिसक झड़प के मामले में पुलिस ने समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी रहे पूर्व विधायक अरशद खान के विरुद्ध पुलिस बल पर जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वहीं पूर्व विधायक अरशद खान का कहना है कि लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने पूर्व विधायक अरशद खान के विरुद्ध हत्या के प्रयास समेत अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

आरोप है कि मतगणना स्थल के समीप पूर्वांचल चौकी के पास पूर्व विधायक अरशद खान कुछ साथियों के साथ सरायख्वाजा थाना पुलिस पर जानलेवा हमलाकर खदेड़ लिया।

कार्रवाई के बारे में पूछने पर पूर्व विधायक अरशद खान ने कहा कि भाजपा सरकार पुलिस का राजनीतिक इस्तेमाल सपा के कार्यकर्ताओं को निशाने पर लेकर कर रही है।

उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। पुलिस ने खुद साजिश रची है।पुलिस इसे जिस समय की घटना दिखा रही है, उस समय मैं मतगणना केंद्र में था, न कि पुलिस चौकी के पास। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर इससे अवगत कराते हुए मामले की जांच किसी उच्चाधिकारी से कराए जाने का आग्रह किया है।

पढ़ें- बहराइच: दहेज उत्पीड़न और बहू की हत्या में साथ देने का मुकदमा दर्ज, ससुर गिरफ्तार

संबंधित समाचार