हरदोई: थाना दिवस पर तहसीलदार और सीओ ने सुनी शिकायतें, अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही कर दिया निस्तारण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। आज कोतवाली परिसर में आयोजित थाना दिवस में तहसीलदार अमित कुमार सिंह यादव और क्षेत्राधिकारी विशाल यादव ने आए हुए फरियादियों की शिकायतें सुनी और अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। कोतवाली परिसर में तहसीलदार अमित सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित थाना दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी उमड़े  इस …

हरदोई। आज कोतवाली परिसर में आयोजित थाना दिवस में तहसीलदार अमित कुमार सिंह यादव और क्षेत्राधिकारी विशाल यादव ने आए हुए फरियादियों की शिकायतें सुनी और अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया।

कोतवाली परिसर में तहसीलदार अमित सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित थाना दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी उमड़े  इस मौके पर तहसीलदार ने गंभीरता से सभी की समस्याएं सुनी। अधिकांश समस्याएं भूमि विवाद की रही।

कुछ समस्याओं को तहसीलदार अमित कुमार सिंह यादव एवं क्षेत्राधिकारी ने संयुक्त रूप से मौके पर ही निस्तारित कर दिया। जबकि शेष शिकायतों को निस्तारित करने के लिए विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। तहसीलदार अमित सिंह ने इस मौके पर कहा शासन की मंशा के अनुरूप सभी प्रशासनिक कर्मचारियों और अधिकारियों को कार्य करना है।

उन्होंने कहा थाना स्तर, ब्लॉक स्तर और तहसील स्तर पर आने वाली शिकायतों को गंभीरता के साथ सुना जाए और उनके निस्तारण करने का प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा शिकायत कर्ताओं को अनावश्यक रूप से जनपद मुख्यालय पर भागदौड़ न करनी पड़े। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक एसके मिश्र, कानूनगो ऋषि दीक्षित, लेखपाल अनिल त्रिपाठी, नरेंद्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

पढ़ें- अमरोहा : थाना दिवस में कुल चार शिकायतें दर्ज, सीओ व तहसीलदार ने सुनी फरियाद

संबंधित समाचार