बाराबंकी: SDM की अनुमति के बाद भी पुलिस ने रुकवाई हनुमान जी की आरती, लोगों में आक्रोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। पुलिस ने रामसनेहीघाट के हनुमान मंदिर पर हो रही आरती बीच में ही रुकवा दी। उप जिलाधिकारी द्वारा अनुमति दिए जाने के बावजूद तीसरे बड़े मंगल से यहां शुरू होने जा रही भागवत कथा के आयोजन को भी पुलिस ने रुकवा दिया। इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। किसी …

बाराबंकी। पुलिस ने रामसनेहीघाट के हनुमान मंदिर पर हो रही आरती बीच में ही रुकवा दी। उप जिलाधिकारी द्वारा अनुमति दिए जाने के बावजूद तीसरे बड़े मंगल से यहां शुरू होने जा रही भागवत कथा के आयोजन को भी पुलिस ने रुकवा दिया। इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। किसी आयोजन के साथ ही यहां 39 कन्याओं का सामूहिक विवाह भी होना था।

आयोजन समिति का कहना है कि पिछले 12 वर्षों से सड़क के बगल स्थित मार्केट की खाली पड़ी जमीन पर जेष्ठ माह के तीसरे मंगल से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होता रहा है। इस बार भी आयोजन के लिए उप जिला अधिकारी से अनुमति प्राप्त कर ली गई थी।

अचानक शुक्रवार की शाम शाम 7 बजे जब हनुमान मंदिर पर नियमित आरती हो रही थी। कोतवाली राम सनेही घाट के कोतवाल विनोद बाबू मिश्रा पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए। आरती को बीच में ही रुकवा दिया। मंदिर से नीचे उतारा तथा बताया कि अब ना आरती होगी और न श्रीमद् भागवत कथा। उनका कहना है कि मंदिर पर लगाए गए लाउडस्पीकर में नियमों की अनदेखी की गई है।

उन्होंने आयोजन स्थल पर बनाई गई व्यास गद्दी और पंडाल को भी हटवा दिया। इस बात की जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोग मौके पर एकत्र हो गए। उप जिलाधिकारी विजय त्रिपाठी ने मौखिक रूप से बताया कि आप श्री राम कथा नहीं हो सकेगी। जबकि उन्होंने खुद इसकी बाकायदा लिखित अनुमति दी थी। पुजारी ने हनुमत पत्र भी उन्हें दिखाया लेकिन वह नहीं माने।

मंदिर के अध्यक्ष कमलेश वर्मा ने कहा कि आयोजन पर रोक लगाकर ऐसे समय में जब पूरा देश हनुमत भक्ति मेलीन है। जिला प्रशासन हिंदू आस्था पर प्रहार कर रहा है। उप जिलाधिकारी और नगर कोतवाल ने बीच में आरती रखवा कर हनुमान जी का अपमान करने की कोशिश की।

जिसको लेकर पुलिस व प्रशासन के प्रति सुमेरगंज व भिटरिया सहित अन्य गांवों के लोगो में आक्रोश हैं। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों में कमलेश वर्मा, जय करनजयसवाल, जगदेव वर्मा, कुलदीप गुप्ता, मुरारी यादव, अंशुसिंह का कहना है कि मंदिर में हर वर्ष प्रोग्राम उसी स्थल पर होता है।

और अबकी बार भी अनुमति लेकर प्रोग्राम कराया गया। फिर जगह को अवैध व लाउडस्पीकर को लेकर प्रोग्राम बन्द करवाया गया। और आरती को बीच में ही बन्द करवा दिया गया।

पढ़ें-लखनऊ का पुराना हनुमान मंदिर, जहां रुकी थी मां सीता, बना हिंदू – मुस्लिम आस्था का प्रतीक

संबंधित समाचार