इटावा: ई रिक्शा एजेंसी के मालिक की हत्या के मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर की हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के फ्रैंडस कालोनी इलाके के सुंदरपुर गांव मे ई रिक्शा एजेंसी मालिक की कार से कुचलकर हत्या के मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर की शनिवार की सुबह अस्पताल में मौत हो गई। जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक रामधनी ने बताया कि जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर संजेश कुशवाहा को 19 मई की …

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के फ्रैंडस कालोनी इलाके के सुंदरपुर गांव मे ई रिक्शा एजेंसी मालिक की कार से कुचलकर हत्या के मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर की शनिवार की सुबह अस्पताल में मौत हो गई। जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक रामधनी ने बताया कि जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर संजेश कुशवाहा को 19 मई की शाम को ही सैफई मेडिकल यूनीवसिटी में भर्ती करा दिया गया था।

उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। शनिवार को अस्पताल में उसकी मौत हो गई। गौरतलब है कि 18 मई को थाना फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सुंदरपुर में कार से कुचलकर हत्या करने के मुख्य आरोपित हिस्ट्रीशीटर संजेश कुमार उर्फ मंशाराम को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसे 19 मई को जिला कारागार में दाखिल किया गया था।

उसकी डायबिटीज हाई चल रही थी और जेल में उसकी हालत और बिगड़ गई थी। जिसके बाद उसको सैफई मेडिकल यूनीवसिर्टी उपचार के लिए भर्ती कराया गया लेकिन उसकी हालात मे कोई सुधार नही हुआ परिणाम स्वरूप उसकी आज सुबह मौत हो गई।

पढ़ें-लखनऊ: हिस्ट्रीशीटर ने सरेराह दौड़ाकर युवक को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

संबंधित समाचार