बहराइच: निलंबन से पूर्व कोटेदार ने मिड डे मील का बेच दिया खाद्यान्न
बहराइच। मोहनापुर गांव के लोग शनिवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। सभी ने गांव के कोटेदार पर मध्याह्न भोजन का खाद्यान्न वितरण करने की शिकायत की। एसडीएम ने जांच के बाद कार्यवाई की बात कही। पयागपुर विकास खंड के ग्राम मोहनापुर के सीमा, अखंड प्रताप वर्मा, सुहानी, शिवम, अमर कुमार समेत अन्य लोग पहुंचे। सभी ने …
बहराइच। मोहनापुर गांव के लोग शनिवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। सभी ने गांव के कोटेदार पर मध्याह्न भोजन का खाद्यान्न वितरण करने की शिकायत की। एसडीएम ने जांच के बाद कार्यवाई की बात कही।
पयागपुर विकास खंड के ग्राम मोहनापुर के सीमा, अखंड प्रताप वर्मा, सुहानी, शिवम, अमर कुमार समेत अन्य लोग पहुंचे। सभी ने एसडीएम दिनेश कुमार को शिकायती पत्र दिया। जिसमें ग्रामीणों के साथ नन्हे छात्र भी शामिल रहे। सभी ने बताया कि गांव के कोटेदार हरी राम यादव का इस समय निलंबन चल रहा है।
इसके बावजूद विद्यालय के मिड डे मील के खाद्यान्न का उठान कर लिया। साथ ही उसकी बिक्री कर दी। ऐसे में सभी ने दुकान का आवंटन करने और कोटेदार के विरुद्ध कार्यवाई की मांग की। एसडीएम ने जांच के बाद कार्यवाई की बात कही। बच्चों ने कार्यवाई न होने पर भूख हड़ताल की भी चेतावनी दी है। इस दौरान अन्य ग्रामीण और बच्चे मौजूद रहे।
पढ़ें-रायबरेली: मिड डे मील के तहत बच्चों को मिलेगा फोर्टिफाइड चावल, पंजाब से आई 14 हजार मीट्रिक टन खेप
