हरदोई: चोरी की बुलेट के साथ 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। गैंगस्टर एक्ट के तहत फरार चल रहे 15 हजार के इनामी बदमाश को हरियाणा से चोरी की गई बुलेट मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसकी गिरफ्तारी में पुलिस के साथ सर्विलांस, स्वाट और एसओजी टीम शामिल रही। एसपी राजेश द्विवेदी के मुताबिक शुक्रवार की रात कोतवाली देहात के एसएचओ गंगेश शुक्ला …

हरदोई। गैंगस्टर एक्ट के तहत फरार चल रहे 15 हजार के इनामी बदमाश को हरियाणा से चोरी की गई बुलेट मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसकी गिरफ्तारी में पुलिस के साथ सर्विलांस, स्वाट और एसओजी टीम शामिल रही। एसपी राजेश द्विवेदी के मुताबिक शुक्रवार की रात कोतवाली देहात के एसएचओ गंगेश शुक्ला चेकिंग अभियान में शामिल थे। इसी बीच मुखबिर से खबर लगी कि गैंगस्टर एक्ट के तहत फरार चल रहा 15 हजार का इनामी विवेक पोखरी के पास खड़ा हुआ है।

एसएचओ के साथ एसएसआई रामकेवल तिवारी, सर्विलांस/स्वाट टीम प्रभारी प्रेमसागर सिंह, एसओजी प्रभारी वर्मा रमेश सिंह,हेड कांस्टेबिल मोहम्मद कलीम, कांस्टेबिल जितेंद्र सिंह, ब्रजनंदन,मंजेश कुमार त्रिवेश कुमार, आदित्य प्रताप सिंह, सुरजीत सिंह व राजेंद्र कुमार के साथ पोखरी तिराहे से आने वाले बाईपास पर होमगार्ड दफ्तर के पास से विवेक पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी नोनखारा थाना साण्डी को दबोच लिया।

उसके पास से बुलेट मोटर साइकिल नंबर एचआर-51/ बीआर/5381। बरामद की गई। बुलेट मोटर साइकिल के बारे में पड़ताल करने पर पता चला कि बुलेट मोटर साइकिल को 19 मई को राजा गार्डेन नेशनल पब्लिक स्कूल ज़िला फरीदाबाद हरियाणा से चोरी की गई थी। जिसकी रिपोर्ट ओल्ड फरीदाबाद थाने में दर्ज है। पुलिस से हुई पूछताछ में विवेक ने बताया कि चोरी की गई बुलेट मोटर साइकिल को वह खुद इस्तेमाल कर रहा था।

यह भी पढ़ें:-अमेठी: अवैध असलहा फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

संबंधित समाचार