हरदोई: एंबुलेंस सेवा-102 में फर्जी केस दर्ज कर भुगतान लेने की जांच शुरू, रजिस्टर गायब होने से चौंक पड़ी जांच टीम
हरदोई। सरकार ने गर्भवती महिलाओं को सरकारी अस्पतालों में लाने और ले जाने के लिए एम्बुलेंस सेवा-102 की शुरुआत की थी। सरकार को इस बात की बराबर शिकायतें मिल रही थी कि झूठ-फरेब से फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। इसी की जांच करने पहुंची टीम को जिला महिला अस्पताल में रखा रजिस्टर गायब मिला। इस …
हरदोई। सरकार ने गर्भवती महिलाओं को सरकारी अस्पतालों में लाने और ले जाने के लिए एम्बुलेंस सेवा-102 की शुरुआत की थी। सरकार को इस बात की बराबर शिकायतें मिल रही थी कि झूठ-फरेब से फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। इसी की जांच करने पहुंची टीम को जिला महिला अस्पताल में रखा रजिस्टर गायब मिला। इस पर जांच टीम को सब कुछ समझ गई।
प्रदेश में एम्बुलेंस सेवा-102 एंबुलेंस में फर्जी केस दिखाकर भुगतान लेने के मामले में शनिवार को जांच टीम जfला महिला अस्पताल जांच करने पहुंची। टीम ने सारे कागजातों को खंगाला। जिले में एम्बुलेंस सेवा-102 की 48 एंबुलेंस गर्भवती महिलाओं को सरकारी अस्पतालों में प्रसव के लिए भर्ती कराती है।
इस सेवा के तहत पिछले तीन महीनों में जिन गर्भवती महिलाओं को भर्ती कराया गया। जिसमें लगभग 82 सौ से अधिक मामले फर्जी मानकर टीम गठित की गई। जिसकी जांच की जा रही है गुरुवार को गठित टीम जांच करने ज़िला महिला अस्पताल पहुंचीं। जांच टीम प्रसव कक्ष में मरीजों को लेकर आने वाले एम्बुलेंस ड्राइवरो के लिए रखा रजिस्टर वहां से गायब था।
इसके बाद टीम तीसरी मंज़िल पर पहुंची जहां उसने रखे कागजातों को खंगाला और अपनी रिपोर्ट तैयार की अभी तक गया नहीं मालूम पड़ा कि क्या कमियां मिली है लेकिन टीम अपनी जांच में लगी हुई है। लेकिन सुनने में आने लगा है कि जांच टीम को कुछ अहम सबूत हाथ लगे हैं। जांच की आंच कई लोगों पर आ सकती है। ऐसा माना जा रहा है। जांच टीम एक सप्ताह के अंदर अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेगी।
यह भी पढ़ें:-लखीमपुर-खीरी: खुद एंबुलेंस सेवा के लिए एक घंटे तड़पता रहा है 108 एंबुलेंस का चालक
