बरेली: महिला को बंधक बनाकर बेटी का अपहरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। थाना कैंट क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने महिला को बंधकर बनाकर तमंचे के बल पर उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया। महिला घटना की शिकायत करने थाने गई तो उसे वापस लौटा दिया। उसने घटना से एसएसपी को अवगत कराते हुए अपनी बेटी को बरामद करने की गुहार लगाई है। …

बरेली, अमृत विचार। थाना कैंट क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने महिला को बंधकर बनाकर तमंचे के बल पर उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया। महिला घटना की शिकायत करने थाने गई तो उसे वापस लौटा दिया। उसने घटना से एसएसपी को अवगत कराते हुए अपनी बेटी को बरामद करने की गुहार लगाई है। कांधरपुर में रहने वाली महिला का आराेप है शुक्रवार की देर रात दबंग अपने साथियों के साथ उसके घर में घुस गया।

इस बीच आरोपियों ने तमंचे के बल पर महिला को बंधक बना लिया। उसके बाद उसकी नाबालिग बेटी को अपहरण कर फरार हो गए। सुबह पड़ाेस में रहने वाली महिला ने इसकी जानकारी 112 नंबर पर पुलिस को दी। पुलिस ने महिला को बंधक मुक्त कराया। उसने थाना कैंट पुलिस से मामले की शिकायत की तो पुलिस ने उसे वापस लौटा दिया।

ये भी पढ़ें- बरेली: मकान बेचने को लेकर हंगामा और पलायन की चेतावनी

संबंधित समाचार