संजय सिंह ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा- यूपी में अच्छी शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश में अच्छी शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं देना चाहती है। चुनाव के समय भाजपा के संकल्प पत्र में किसानों को मुफ्त बिजली, छात्राओं को मुफ्त स्कूटी महिलाओं को बस में फ्री यात्रा का वादा जुमला साबित हो गया। यह बातें शनिवार को आम आदमी पार्टी के सांसद …

लखनऊ। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश में अच्छी शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं देना चाहती है। चुनाव के समय भाजपा के संकल्प पत्र में किसानों को मुफ्त बिजली, छात्राओं को मुफ्त स्कूटी महिलाओं को बस में फ्री यात्रा का वादा जुमला साबित हो गया। यह बातें शनिवार को आम आदमी पार्टी के सांसद व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहीं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य के नाम पर तीन फीसदी बजट दिया जाता है। जबकि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार शिक्षा के लिए 22 प्रतिशत बजट जारी कर रही है। बुजुर्गों का भी दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने ख्याल रखा है और 2500 रुपये वृद्धा पेंशन कर दी है।

जबकि यूपी में वृद्धा पेंशन के नाम पर बुजुर्गों को मात्र 1000 रुपये दिये जा रहे हैं। उन्होंने शनिवार को एक ट्वीट जारी कर लिखा है कि क्या हम यूपी वालों को अच्छी शिक्षा नही चाहिये? क्या हम जाति-धर्म की राजनीति का शिकार होते रहेंगे।

यह भी पढ़ें:-संजय सिंह ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- BJP के शासनकाल में बढ़ती महंगाई ने लोगों का जीना किया मुहाल

संबंधित समाचार