बरेली: 70वीं बरेली जोन अन्तर्जनपदीय पुलिस हाॅकी प्रतियोगिता शुरू
बरेली, अमृत विचार। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण द्वारा बरेली जोन की 70 वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस हाॅकी प्रतियोगिता का पुलिस लाइन में आरंभ किया गया। प्रतियोगिता में जनपद बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, रामपुर, व सम्भल की कुल 11 पुरुष वर्ग टीम व महिला वर्ग में पांच टीमों ने प्रतिभाग किया है। प्रतियोगिता का पहला मैच पुरुष वर्ग में …
बरेली, अमृत विचार। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण द्वारा बरेली जोन की 70 वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस हाॅकी प्रतियोगिता का पुलिस लाइन में आरंभ किया गया। प्रतियोगिता में जनपद बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, रामपुर, व सम्भल की कुल 11 पुरुष वर्ग टीम व महिला वर्ग में पांच टीमों ने प्रतिभाग किया है। प्रतियोगिता का पहला मैच पुरुष वर्ग में मुरादाबाद व पीलीभीत के बीच खेला गया। इसमें मुरादाबाद 6-0 से विजय रहा। दूसरा मैच महिला वर्ग में जनपद बदायूं व शाहजहांपुर के बीच खेला गया, जिसमें शाहजहांपुर 1-0 से विजयी रहा।
तीसरा मैच पुरुष वर्ग में जनपद शाहजहांपुर व बदायूं के बीच खेला गया। इस मैच में बदायूं की टीम 3-0 से विजयी रही। चौथा मैच महिला वर्ग में बरेली-मुरादाबाद के बीच खेला गया, जिसमें मुरादाबाद 1-0 से विजयी रहा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिाकरी लाइन, एसी क्राइम मुकेश प्रताप सिंह, सीओ प्रथम श्वेता कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी अपराध दीपशिखा अहिबरन सिंह, सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक अमरीक सिंह आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- बरेली: कुलपति प्रो. केपी सिंह को राष्ट्रीय सेमिनार में मिले दो सम्मान
