उन्नाव: बुकिंग पर कार लेकर आए बदमाशों ने कर दी चालक की हत्या, गाड़ी लेकर हो गए फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। बुकिंग पर कार लेकर आए बदमाशों ने चालक को ईंट से कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसका शव सड़क किनारे फेंक कर समेत नगदी व मोबाइल लेकर फरार हो गए। शिक्षिका पत्नी ने स्कूल जाते समय कार देखी तो बस चालक से उसे रूकवाने को कहा। कार के पास पहुंचने …

उन्नाव। बुकिंग पर कार लेकर आए बदमाशों ने चालक को ईंट से कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसका शव सड़क किनारे फेंक कर समेत नगदी व मोबाइल लेकर फरार हो गए। शिक्षिका पत्नी ने स्कूल जाते समय कार देखी तो बस चालक से उसे रूकवाने को कहा।

कार के पास पहुंचने पर जब उसने अपने पति के बाबत पूछा बदमाश उसे धक्का देकर भागने लगे जिन्हें लोगों ने पकड़ कर कर बिधनू थाना पुलिस के हवाले कर दिया। शव जिले में फेंके जाने की जानकारी पर अचलगंज पहुंचे परिजनों ने तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कानपुर पुलिस ने वाहन समेत हत्यारों को जिले की पुलिस को सौंप दिया है।

कानपुर नगर के बंसत विहार रहने वाला विपिन पाल (40) पुत्र चंद्रपाल साथी चालकों के साथ ग्रुप बना कर ओला की तर्ज पर टैक्सी चलाता था। शुक्रवार रात तकरीबन 10 बजे बुकिंग मिलने पर वह घर से गाड़ी लेकर निकला। देर रात तक उसके घर न पहुंचने पर पत्नी विनीता ने उसके मोबाइल पर सम्पर्क करने का प्रयास किया तो फोन बंद मिला। गाड़ी में सवार हत्यारों ने अचलगंज थाना क्षेत्र के बदरका देशी शराब ठेके के सामने विपिन की ईंटों से कुचल कर हत्या कर दी और गाड़ी समेत विपिन के पास रही नगदी व मोबाइल लेकर वापस कानपुर चले गए।

विपिन की पत्नी विनीता जो रमईपुर के प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती है वह शनिवार को स्कूल जा रही थी। रास्ते में उसे पति गाड़ी दिखी तो शंका होने पर बस चालक से गाड़ी रूकवाने को कहा। बस चालक ने ओवरटेक कर कार को रोका। विनीता ने कार के पास जा कर उसमें मौजूद युवकों से अपने पति के बाबत पूछा तो वे उसे धक्का देकर भागने लगे। उसके शोर मचाने पर लोगों की भीड़ ने तीनों को पकड़ कर बिधनू थाना की मझावन चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

पूछताछ में तीनों युवकों हत्या कर कार लूटने की बात स्वीकार कर ली। उसके बताए अनुसार परिजन आजाद मार्ग स्थित अचलगंज थाना क्षेत्र के बदरका पहुंचे। जहां उन्हें एक अज्ञात युवक का शव मिलने की जानकारी मिली। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने शव देख कर उसकी शिनाख्त की। बाद में थाने पहुंचे मृतक के पिता व पत्नी ने पुलिस को तहरीर दी।

सीओ डीपी सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर 144/01 बाबूपुरवा कानपुर नगर निवासीगण अमित पुत्र अनिल वर्मा व आयुष श्रीवास्तव पुत्र प्रवीण कुमार और 130/63 बगाही, किदवई नगर थाना बाबूपुरवा निवासी मन्नू पुत्र राजेश राजपूत के खिलाफ अपहरण, लूट व हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि बिधनू पुलिस ने तीनों हत्याभियुक्तों को मय वाहन अचलगंज पुलिस को सौंप दिया है।

अपने पिता की इकलौती संतान था विपिन : मृतक अपने पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत पर पत्नी विनीता रो रोकर बेहाल है। उसके दो छोटे छोटे बच्चे रेशु (8) व विभू (5) की परवरिश अब कैसे होगी उसे यह चिंता खाए जा रही है।

यह भी पढ़ें:-इटावा: सिपाही की हत्या के मामले में दोषी को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

संबंधित समाचार