मुरादाबाद : रंजिश के चलते युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। कुछ लोगों ने घर से बुलाकर युवक के साथ मारपीट की और सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। मझोला पुलिस ने हादसे में मामला दर्ज कर लिया। मृतक की मां चिल्लाती रही कि उसके बेटे की हत्या की गई है, मगर पुलिस ने …

मुरादाबाद,अमृत विचार। कुछ लोगों ने घर से बुलाकर युवक के साथ मारपीट की और सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। मझोला पुलिस ने हादसे में मामला दर्ज कर लिया। मृतक की मां चिल्लाती रही कि उसके बेटे की हत्या की गई है, मगर पुलिस ने एक नहीं सुनी। तब महिला ने एसएसपी से गुहार लगाई। उन्होंने मझोला पुलिस को एफआईआर का आदेश दिया है।

गागन वाली मैनाठेर निवासी कमलेश ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि 17 मई की शाम करीब सात बजे गांव के ही शेर सिंह, संजय और भूरे तथा दो अन्य व्यक्ति उनके बेटे अजय को मजदूरी के पैसे लाने के लिए कहकर अपने साथ ले गए। इसके बाद अजय घर नहीं लौटा। अगले दिन सुबह वह शेर सिंह, संजय और भूरे के घर गई तो वहां कोई नहीं मिला। इस दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन करके बताया कि अजय घायल हालत में जिला अस्पताल में पड़ा है।

जानकारी मिलते ही वह अपने दूसरे बेटे विनोद के साथ अस्पताल पहुंची तो पता चला कि अजय की मौत हो गई और उसका शव मोर्चरी में रखा है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके बेटे को दुश्मनी के चलते जान से मारकर सड़क पर फेंक दिया। मझोला पुलिस ने बिना जांच-पड़ताल किए ही इसे एक्सीडेंट मानकर मामला दर्ज कर लिया।महिला के अनुसार उन्होंने इस संबंध में 21 व 26 मई को प्रार्थना पत्र दिए मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। तब पीड़िता ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई। एसएसपी हेमंत कुटियाल ने मझोला पुलिस को एफआईआर का आदेश दिया है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, अस्पताल में भर्ती

संबंधित समाचार