कानपुर मेयर ने ठोका दावा, कहा- मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में 124 मंदिरों पर हुआ कब्जा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। काशी, मथुरा और दिल्ली की मस्जिदों पर विवाद के बाद अब एक और विवाद सामने आया है, जिसमे एक दो नहीं, सीधे 124 ऐसे धार्मिक स्थलों पर कब्ज़ा होने का दवा किया गया है और यह दावा कानपुर की मेयर शर्मीला पांडेय ने किया है। ये मामला ऐसे उठा जब कानपुर मेयर शहर के …

कानपुर। काशी, मथुरा और दिल्ली की मस्जिदों पर विवाद के बाद अब एक और विवाद सामने आया है, जिसमे एक दो नहीं, सीधे 124 ऐसे धार्मिक स्थलों पर कब्ज़ा होने का दवा किया गया है और यह दावा कानपुर की मेयर शर्मीला पांडेय ने किया है।

ये मामला ऐसे उठा जब कानपुर मेयर शहर के मुस्लिम क्षेत्रों में दौरे पर निकली, उन्होंने बेकनगंज, चमनगंज, दलेलपुरवा, बजरिया और कर्नलगंज जैसे शहर के मुस्लिम बहुल क्षेत्रों का दौरा किया। दौरा करने निकली तो कई मंदिरो के दिखे जिनके हालात चिंताजनक थे, गंदगी दिखी, मुर्तिया गायब दिखी। दौरे में चांद बिरयानी और बाबा बिरियानी की दुकान पर पहुंचीं और देखते ही आश्यर्य हुई, कहा कि यहां तो पहले मंदिर था।

इसके बाद उन्होंने नगर निगम को एक आदेश जारी किया कि इन इलाकों में जो मंदिर बंद पड़े हैं या कब्जे हो गए हैं उनको मुक्त कराया जाए। ताकि मंदिरों में फिर से पूजा-पाठ शुरू कराया जा सके। कानपुर मेयर ने कहा कि कब्ज़ा किए गए मंदिरो पर या तो दुकानें बना दी गई हैं या ढककर लोग रहने लगे है। मेयर आगे कहती है कि इन मंदिरों को कब्जा मुक्त करवाकर वहां फिर से पूजा पाठ शूरू कराई जाएगी।

मेयर प्रमिला पांडे ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिस तरह से मुग़ल शासन में मंदिर तोड़कर मस्जिदें बनवाई गईं, अब उन्हें हम फिर से मंदिर बनाएंगे। इस मामले पर शहर क़ाज़ी ने आरोप लगाया कि इस तरह के मुद्दे उठाकर सियासी तौर पर लोगों को बांटने की कोशिश की जा रही है, धार्मिक स्थल कही हो किसी को इबादत से रोका नहीं गया।

पढ़ें-मुरादाबाद : रंजिश के चलते युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका

संबंधित समाचार