आजम खां की बिगड़ी तबीयत, दिल्‍ली के गंगाराम अस्‍पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर। स्वास्थ्य बिगड़ने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां को दिल्‍ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री के मीडिया प्रभारी फसाहत अली शानू ने बताया कि आजम खां को सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत होने पर रविवार की तड़के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व …

रामपुर। स्वास्थ्य बिगड़ने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां को दिल्‍ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री के मीडिया प्रभारी फसाहत अली शानू ने बताया कि आजम खां को सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत होने पर रविवार की तड़के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां 26 मई से दिल्ली में हैं। इससे पहले 20 मई को सीतापुर जेल से जमानत मिलने के बाद आजम खां रामपुर पहुंचे थे और उन्होंने बताया था कि उन्हें अपना इलाज कराना है इसके लिए कुछ दिनों की छुट्टी चाहिए। मीडिया प्रभारी ने बताया कि आजम खान जेल से आने के बाद कई तरह की बीमारियों से जूझ रहे हैं। रविवार की तड़के तीन बजे उनकी तबियत बिगड़ी और उन्होंने सीने में दर्द के साथ सांस लेने में दिक्कत होने की बात कही। इसके बाद आजम खां को आनन-फानन में दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया है।

बता दें कि सपा विधायक 27 महीनों तक सीतापुर जेल में बंद रहे। उनपर 89 केस किए गए हैं। वहीं बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत मिलने पर सीतापुर जेल से बाहर आए थे।

ये भी पढ़ें : रामपुर : मैं किला हूं… सुनो- हुक्मरान, लौटा दो मेरी पुरानी शान

संबंधित समाचार