रामपुर: जिला जेल में बंदियों और अधिकारियों के बीच हुई बीच बैडमिंटन प्रतियोगिता
रामपुर, अमृत विचार। जेल का नाम आते ही लोग डर के मारे सहम जाते हैं। अपराधियों के हौसले पस्त हो जाते हैं। लेकिन समय के साथ यह दूरियां कम होने लगी हैं क्योंकि जेल का दूसरा नाम सुधार गृह भी है। जिसका मकसद कानून तोड़ने वालों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उनकी …
रामपुर, अमृत विचार। जेल का नाम आते ही लोग डर के मारे सहम जाते हैं। अपराधियों के हौसले पस्त हो जाते हैं। लेकिन समय के साथ यह दूरियां कम होने लगी हैं क्योंकि जेल का दूसरा नाम सुधार गृह भी है। जिसका मकसद कानून तोड़ने वालों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उनकी जिंदगी में सुधार करना होता है। कुछ इसी तरह का नजारा रामपुर की जिला जेल में भी देखने को मिला ,खेल के मैदान में अधिकारियों और बंदियों के बीच बैडमिंटन में दो-दो हाथ करते हुए देखा जा सकता है।
जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य की नेतृव में जेल के अंदर बैडमिंटन कोर्ट में बंदियों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में बैडमिंटन खेला गया इस दौरान कभी अधिकारियों का पलड़ा भारी रहा तो कभी बंदियों एवं कैदियों का खेल के दौरान दोनों पक्षों मैं ना कोई अधिकारी था ना ही कोई बंदी या कैदी था खेल के मैदान में नेट के दोनों साइड में खेल रहे खिलाड़ी थे।
शासन की मंशा के मुताबिक इस तरह की प्रतियोगिताएं पूर्व में भी होती रही हैं और आगे भी होती रहेंगी बंदियों एवं कैदियों को मानसिक तनाव से दूर रखने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताओं का कई बार आयोजन हो चुका हैं। रविवार को भी बैंडमिंटन का का आयोजन हुआ। इस दौरान जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य के अलावा जेलर राकेश वर्मा एवं डिप्टी जेलर विनय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:- बहराइच: भूत प्रेत उतारने के लिए बाबा ने कर दी ऐसी हरकत, जिंदगी मौत से जूझ रही युवती
