आगरा: ISBT पर बनेगा मिनी पार्क, सौंदर्यीकरण के लिए खर्च होंगे 40 लाख

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

आगरा। जिले में ISBT पर हर दिन हजारों लोग आवागमन करते हैं। लेकिन अब यात्रियों को यहां की गंदगी और अव्यवस्थाओं से जल्द छुटकारा मिल जाएगा। नगर निगम यहां मिनी पार्क डवलप करेगा। पार्क में रंगबिरंगी लाइटें, फाउंटेन के साथ ही सेल्फी प्वॉइंट बनाया जायेगा। मेयर नवीन जैन ने नगर निगम के अधिशासी अभियंता आरके …

आगरा। जिले में ISBT पर हर दिन हजारों लोग आवागमन करते हैं। लेकिन अब यात्रियों को यहां की गंदगी और अव्यवस्थाओं से जल्द छुटकारा मिल जाएगा। नगर निगम यहां मिनी पार्क डवलप करेगा। पार्क में रंगबिरंगी लाइटें, फाउंटेन के साथ ही सेल्फी प्वॉइंट बनाया जायेगा।

मेयर नवीन जैन ने नगर निगम के अधिशासी अभियंता आरके सिंह तथा अन्य अधिकारियों के साथ आईएसबीटी का दौरा किया। यहां सौंदर्यीकरण कराने के लिए जगह चिह्नित की। नाला सफाई, खुले मैदान में पड़ी गंदगी को हटाया जाएगा। कच्चे मार्ग पर पक्की सड़क बनाई जाएगी। इससे जलभराव की समस्या भी खत्म हो जाएगी।

400 वर्ग मीटर में होगा सौंदर्यीकरण

मेयर नवीन जैन ने बताया कि पहले चरण में यहां सड़क के दोनों ओर लगभग 400 वर्ग मीटर क्षेत्र को एक मिनी पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। पार्क ग्रिल से कवर किया जाएगा। दोनों तरफ फाउंटेन लगाए जाएंगे। सौंदर्यीकरण पर करीब 40 लाख रुपये की लागत आएगी। दूसरे चरण में सेल्फ़ी प्वॉइंट विकसित किया जाएगा। मार्ग को पक्का करने के लिए इंटरलॉकिंग कराई जाएगी। रंगबिरंगी लाइटें लगाई जाएंगी। आईएसबीटी इतना खूबसूरत दिखने लगेगा कि यहां होकर गुजरने वाले अनेक शहरों के लोग मन में यहां की स्वच्छ छवि लेकर जाएंगे।

पढ़ें-प्रदेश में मेरठ समेत इन जिलों को पूरे सप्ताह भीषण गर्मी का करना पड़ेगा सामना

संबंधित समाचार