अमरोहा : जन आरोग्य मेले में 28 महिलाओं, 56 पुरुषों व 18 बच्चों का हुआ इलाज
अमरोहा, अमृत विचार। डीएम बाल कृष्ण त्रिपाठी ने शहर के मोहल्ला छेवड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का मौके पर जाकर निरीक्षण किया । इस अवसर जिलाधिकारी ने विभिन्न रोगों के बारे में एक-एक करके संबंधित डॉक्टर्स से जानकारी ली। दवाओं की उपलब्धता, टीवी, मलेरिया, टाइफाइड जैसे मुख्य बीमारियों के …
अमरोहा, अमृत विचार। डीएम बाल कृष्ण त्रिपाठी ने शहर के मोहल्ला छेवड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का मौके पर जाकर निरीक्षण किया । इस अवसर जिलाधिकारी ने विभिन्न रोगों के बारे में एक-एक करके संबंधित डॉक्टर्स से जानकारी ली।
दवाओं की उपलब्धता, टीवी, मलेरिया, टाइफाइड जैसे मुख्य बीमारियों के बारे में संबंधित डॉक्टर से जानकारी ली और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मरीजो को दिए जाने के निर्देश दिए। कहा कि स्वास्थ्य मेला में आने वाले मरीजों को शासन के मंशानुसार सभी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाय।
निर्देश देते हुए कहा कि मेले के माध्यम से प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान की जानकारी तथा पात्र लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड वितरण करने के साथ-साथ गोल्डेन कार्डों के अपडेशन का कार्य भी किया जाय ताकि सभी लक्षित वर्ग को इनपैनल्ड हास्पिटल से 05 लाख तक इलाज की निःशुल्क सुविधा मिल सके। मेले में 28 महिलाएं 56 पुरुष व 18 बच्चों का इलाज किया गया।
ये भी पढ़ें:- प्रदेश में मेरठ समेत इन जिलों को पूरे सप्ताह भीषण गर्मी का करना पड़ेगा सामना
