अमरोहा: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, एक घायल
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में नोकझोंक हो गई और नोकझोंक के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें एक पक्ष के एक वृद्ध घायल हो गए। घायल वृद्ध को परिजन कोतवाली लेकर आए और पुलिस द्वारा तहरीर लेकर उसे उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया गया। कोतवाली …
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में नोकझोंक हो गई और नोकझोंक के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें एक पक्ष के एक वृद्ध घायल हो गए। घायल वृद्ध को परिजन कोतवाली लेकर आए और पुलिस द्वारा तहरीर लेकर उसे उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झूंडी में नवरत्न एवं अमर सिंह के बीच कुछ भूमि पर कब्जे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। नवरत्न का आरोप है कि अमर सिंह द्वारा जितनी भूमि उस से खरीदी गई,उससे अधिक पर वह भवन का निर्माण कर रहा है। रविवार को अमर सिंह के द्वारा भूमि पर निर्माण कार्य किया जा रहा था। मना करने पर नाराज हो गया और फावड़े से वार कर दिया। जिससे घायल हो गया।
घायल नवरत्न को उसके परिजन कोतवाली लेकर आए और आरोपी अमर सिंह,कलुआ व रामपाल के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।पुलिस द्वारा तहरीर लेकर घायल नवरत्न को उपचार के लिए नगर के सीएचसी भेज दिया। सब इंस्पेक्टर संजीव मलिक ने बताया कि दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर प्राप्त हुई है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी
ये भी पढ़ें:- गाजियाबाद: मासूम बच्ची बनी पड़ोसी के हैवानियत का शिकार, आरोपी गिरफ्तार
