सरकार बचाने के लिए आसिफ अली जरदारी से मिलना चाहते थे इमरान, ऑडियो में हुआ खुलासा
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में तहरीके-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) नेता आसिफ अली जरदारी के साथ सुलह करने के प्रयास के संकेत दिये है। ‘डॉन’ ने रविवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि एक ऑडियो में बड़े कारोबारी मलिक रियाज को टेलीफोन पर हूई बातचीत में पीपीपी नेता आसिफ अली …
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में तहरीके-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) नेता आसिफ अली जरदारी के साथ सुलह करने के प्रयास के संकेत दिये है। ‘डॉन’ ने रविवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि एक ऑडियो में बड़े कारोबारी मलिक रियाज को टेलीफोन पर हूई बातचीत में पीपीपी नेता आसिफ अली जरदारी को यह कहते सुना गया है कि पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान उनके साथ सुलह करने के लिए बेकरार है।
यह ऑडियो रिकार्डिग इमरान खान के इस्लामाबाद में दिये जा रहे सरकार विरोधी धरने के समाप्त होने के दो दिन बाद में सामने आयी। पीटीआई ने इस ऑडियो को तुरंत फर्जी बताते हुए कहा कि पीपीपी नेता विश्वास के लायक नहीं है जबकि कई नेताओं ने इसे सही बताया।
बत्तीस सेकेंड के इस ऑडियो में रियाज के जरदारी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि इमरान खान ने उनके लिए सुलह करने का संदेश भेजा है। पीपीपी नेताओं ने कहा कि इस कथित टेलीफोन के समय की जानकारी नहीं है।
ये भी पढ़ें:- ब्रिटेन में Queen Elizabeth II के शासन की 70वीं वर्षगांठ मनाने की तैयारियां जोरों पर
