हरदोई: पुलिस सीमा विवाद के चलते तीन घंटे तक पड़ा रहा सुखेता नाले के किनारे मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहाबाद/हरदोई/ अमृत विचार। दो थाना क्षेत्रों के बीच में एक सड़ा गला युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने से सनसनी फैल गई। परंतु शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। लेकिन बेहटा गोकुल और शाहाबाद कोतवाली पुलिस में सीमा को लेकर विवाद हो गया। जिसके कारण करीब तीन घंटे तक शव पड़ा रहा। आखिरकार मौके …

शाहाबाद/हरदोई/ अमृत विचार। दो थाना क्षेत्रों के बीच में एक सड़ा गला युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने से सनसनी फैल गई। परंतु शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। लेकिन बेहटा गोकुल और शाहाबाद कोतवाली पुलिस में सीमा को लेकर विवाद हो गया। जिसके कारण करीब तीन घंटे तक शव पड़ा रहा। आखिरकार मौके पर पहुंचे लेखपाल ने नाप जोख करके शाहाबाद कोतवाली पुलिस की सीमा में शव पड़ा होने की पुष्टि की है।

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सिरोमन नगर गांव के पास से गुजरे सूखेता नाला के पास उठती हुई दुर्गंध के कारण कुछ ग्रामीण पहुंचे और वहां पर एक सड़ा गला शव देखकर दंग रह गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल गांव वासियों को दी। आनन-फानन में बेहटा गोकुल पुलिस को सूचना दी गई । सूचना पाकर बेहटा गोकुल पुलिस मौके पर पहुंची परंतु बेहटा गोकुल पुलिस ने शव को अपनी सीमा में होने से इनकार कर दिया । इसकी सूचना शाहाबाद कोतवाली पुलिस को भी दी गई।

मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने अपनी हद में शव होने से इनकार किया। आखिरकार विवाद की स्थिति उत्पन्न होने के बाद तहसील तहसील मुख्यालय से पहुंचे लेखपालों ने नाप करके सीमांकन किया। और शव के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में पड़े होने की पुष्टि की। उसके बाद शाहाबाद कोतवाली पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी।

पुलिस शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है क्योंकि शव पूरी तरह से सड़ और गल चुका है। चेहरे से पहचान नहीं हो पा रही है लेकिन युवक की उम्र तकरीबन 30 से 35 साल तक आंकी जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: तीन दिन से गायब युवक का शव नहर पुल के पास मिला, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

संबंधित समाचार