भाजपा कार्यसमिति की बैठक के दौरान पानी पीने से रोक तो भड़क गया शख्स, उप मुख्यमंत्री से करने लगा शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कोई आज के दौर में भी किसी को पानी पीने से रोक सकता है, जी हां बिलकुल रोक सकता है, आज भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यक्रम में उसी के एक कार्यकर्ता को पानी पीने से रोक दिया गया। यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि यह आरोप खुद उस शख्स ने लगाये हैं, …

लखनऊ। कोई आज के दौर में भी किसी को पानी पीने से रोक सकता है, जी हां बिलकुल रोक सकता है, आज भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यक्रम में उसी के एक कार्यकर्ता को पानी पीने से रोक दिया गया। यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि यह आरोप खुद उस शख्स ने लगाये हैं, जिसे पानी पीने से रोका गया था। उसने इस बात की शिकायत उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से भी करने की कोशिश की।

दरअसल, पूरा मामला राजधानी के केजीएमयू स्थित कंवेंशन सेंटर का बताया जा रहा है, जहां आज भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक चल रही थी, पार्टी के बड़े नेता वहां मौजूद थे। इस लिहाज से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किये गये थे,सबके भोजन व बैठन की व्यवस्था भी अलग थी। अन्दर जाने के लिए पास की व्यवस्था की गयी थी।

दोपहर बाद एक शख्स जिसका नाम सोनू बाजपेयी बताया जा रहा है, वह कंवेंशन सेंटर की गैलरी के एक तरफ बने हॉल में जहां पर भोजन व पीने के पानी की व्यवस्था थी,वहां जाने लगा। जिस पर वहां व्यवस्था देख रहे कुछ लोगों ने पहले तो उसे रोका,जब वह शख्स नहीं माना और वहीं जाकर पानी पीने की जिद पर अड़ा रहा तो उसे वहां मौजूद लोगों ने धक्का दे दिया।

बस इतनी सी बात पर सोनू बाजपेयी नाम का वह शख्स भड़क गया और जोर – जोर से चिल्लाने लगा कि पार्टी के लिए लाठी उसने खायी और अब उसे पानी पीने के लिए रोका जा रहा है। इसी बीच कुछ लोग वहां आ गये और पानी पिलाने की बात कह उसे अपने साथ ले गये। शख्स का आरोप था कि वह भाजपा कार्यकर्ता है और उसे पानी पीने के लिए नहीं जाने दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-यूपी: मिशन 2022 को लेकर 16 जुलाई को होगी भाजपा कार्यसमिति की बैठक

संबंधित समाचार