बाराबंकी: बारह घंटे से अधिक समय तक गुल रही शहर की बिजली, गर्मी से बिलबिला उठे लोग
बाराबंकी। रविवार को बिजली पूरे दिन गुल रही। लोग बूंद-बूंद पानी तक के लिए तरस गए। आम जनता गर्मी से बिलबिला उठी। शहर के खराब ट्रांसफार्मर बदलने के लिए 12 घंटे की कटौती की घोषणा बिजली विभाग में की थी। लेकिन 12 घंटे से अधिक वक्त बीत जाने के बावजूद बिजली विभाग आपूर्ति बहाल नहीं …
बाराबंकी। रविवार को बिजली पूरे दिन गुल रही। लोग बूंद-बूंद पानी तक के लिए तरस गए। आम जनता गर्मी से बिलबिला उठी।
शहर के खराब ट्रांसफार्मर बदलने के लिए 12 घंटे की कटौती की घोषणा बिजली विभाग में की थी। लेकिन 12 घंटे से अधिक वक्त बीत जाने के बावजूद बिजली विभाग आपूर्ति बहाल नहीं कर सका। ओबरी फीडर में पिछले दिनों 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर जल गया था। इस ट्रांसफार्मर को बदलने के बाद इस पर ओवरलोड कितना बड़ा कि रविवार को इसे रेस्ट देने के लिए 8 घंटे की कटौती की घोषणा की गई।
इस दौरान विभाग ने शहर के जर्जर हो चुके कई ट्रांसफार्मरों की मरम्मत भी की। ओबरी में बदले गए ट्रांसफार्मर की सर्विसिंग भी की गई। इस कटौती से सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को उठानी पड़ी जिन्होंने अपने घर में खुद जेट पंप लगा रखा है। नगर पालिका से की जाने वाली आपूर्ति भी दोपहर के समय ठप रही। कटौती के दौरान सक्षम लोगों द्वारा चलाए जाने वाले जनरेटर की गड़गड़ाहट से प्रदूषण फैलता रहा। ओबरी फीडर की मरम्मत का असर शहर के अलावा आसपास के क्षेत्रों में भी पड़ा। जिला अस्पताल की आपूर्ति सीधे होने के कारण मरीजों को तो राहत रही लेकिन आसपास का क्षेत्र पूरी तरह प्रभावित रहा।
अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड आर के मिश्रा के मुताबिक ओबरी में 5 एमवीए के ट्रांसफार्मर की मरम्मत के चलते यह ब्रेक लिया गया था। जिससे घंटाघर कानूनगो यान रसूलपुर निबलेट चौराहा बेगमगंज लाजपत नगर दीनदयाल नगर सत्यप्रेमी नगर दयानंद नगर टीवी क्लीनिक लखपेड़ाबाग तहसील चौराहा तहसील कॉलोनी सहित 2 दर्जन से अधिक मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप रही।
“ओबरी में 5 एमबीए के ट्रांसफार्मर की मरम्मत के लिए प्रातः सात बिजली काटी गई थी। जिसे शाम 7 बजे बहाल कर दिया गया। लोगों को कठिनाई जरूर उठानी पड़ी, लेकिन ट्रांसफार्मर की मरम्मत का काम पूरा हो जाने से अब लोगों को सुचारू रूप से बिजली मिल सकेगी।’…आरके मिश्रा अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड बाराबंकी।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: बिजली कटौती से जनता हलकान, शिकायत पर विद्युत कर्मचारियों का ढुलमुल रवैया
