बरेली: शादी से एक दिन पहले दहेज न मिलने पर नहीं लाया बारात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। शादी पक्की होने के बाद युवती को प्रेम जाल में फंसाकर युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में दहेज में बाइक की मांग की, जो पूरी न होने पर दूल्हा बारात लेकर नहीं आया। पीड़ित मां की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बारादरी की महिला …

अमृत विचार, बरेली। शादी पक्की होने के बाद युवती को प्रेम जाल में फंसाकर युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में दहेज में बाइक की मांग की, जो पूरी न होने पर दूल्हा बारात लेकर नहीं आया। पीड़ित मां की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बारादरी की महिला ने बेटी की शादी एक साल पहले शाहजहांपुर के तिलहर निवासी जोलाबर पुत्र गब्बर के साथ तय की थी। इसके बाद परिवार ने उनकी सगाई कर दी। इसमें एक लाख रुपये खर्च हुए। इसी बीच जोलाबर ने युवती से मिलना जुलना शुरू कर दिया। आरोप है कि उसने कई बार युवती से शारीरिक संबंध बनाए। 26 मई को शादी की तारीख तय हुई।

आरोप है कि जोलाबर ने उस दिन पिता की तबीयत खराब होने की बात कहते हुए बारात लाने से इनकार कर दिया। इसके बाद 29 मई को बारात लाने की बात कही। इसी बीच जोलाबर ने अचानक अपाचे बाइक की डिमांड कर दी। मांग पूरी न होने पर उसने बारात लाने से मना कर दिया।

युवती के पिता हैं दिव्यांग
युवती ने बताया कि उसके पिता दिव्यांग हैं। उन्होंने किसी तरह लोगों से रुपये लेकर बेटी की शादी का इंतजाम किया था। लेकिन बारात आने से ठीक पहले दूल्हे ने दहेज की मांग कर दी। इसके बाद वह बारात लेकर नहीं आया। युवती ने बताया कि मंगेतर उसके साथ संबंध बनाए हैं।

इंद्र कुमार, इंस्पेक्टर अपराध, बारादरी-
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोष पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: टायर गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर फायर बिग्रेड की 4 गाड़ियां मौजूद

संबंधित समाचार