प्रियंका गांधी का यूपी दौरा, चिंतन शिविर में हार पर होगा मंथन, निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव पर बनेगी रणनीति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजस्थान के उदयपुर में चिंतन शिविर के बाद अब जून के पहले सप्ताह में प्रदेश की राजधनी लखनऊ में कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा होने जा रहा है। कांग्रेस को यूपी चुनाव में भले करारी हार मिली हो लेकिन प्रियंका गांधी के हौसले बुलंद हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी अब नगर निगम चुनाव और लोकसभा …

लखनऊ। राजस्थान के उदयपुर में चिंतन शिविर के बाद अब जून के पहले सप्ताह में प्रदेश की राजधनी लखनऊ में कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा होने जा रहा है। कांग्रेस को यूपी चुनाव में भले करारी हार मिली हो लेकिन प्रियंका गांधी के हौसले बुलंद हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी अब नगर निगम चुनाव और लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुटी है। इससे पहले कांग्रेस चिंतन, मंथन शिविर का आयोजन करने जा रही है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी 01 या 02 जून को लखनऊ पहुंच सकती हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियंका पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगी और संगठन की समीक्षा करेंगी। यूपी चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रियंका गांधी की पार्टी नेताओं के साथ यह पहली बैठक होगी। बताया जा रहा है कि दो दिवसीय चिंतन शिविर में प्रियंका गांधी नगर निकाय चुनाव और आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति बनाएगी। साथ ही यूपी कांग्रेस के नये प्रदेश अध्यक्ष का नाम भी तय किया जा सकता है।

यूपी कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक अभी प्रियंका का पूरा कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है लेकिन वह यूपी के दौरे एक या दो जून को आएंगी। लखनऊ में पार्टी नेताओं, सलाहकार समिति, प्रदेश पदाधिकारियों से रूबरू होंगी। चुनाव से पहले वह संगठन की मजबूती को लेकर क्या कार्य हुए हैं इसका भी जायजा लेंगी। उसके बाद किस तरह से निकाय चुनाव लड़ा जाना है इसको लेकर दिशा निर्देश नेताओं को देंगी।

यह भी पढ़ें:-सरकार ने गरीब के लिए आटा भी कर दिया महंगा: प्रियंका गांधी वाड्रा

संबंधित समाचार