फर्रुखाबाद में मामा-भांजे के ऊपर से गुजरी मालगाड़ी, बाल-बाल बचे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद। पूर्वोत्तर रेलवे फर्रुखाबाद जंक्शन स्टेशन पर रविवार को ‘जाकौ राखै साइयां, मार सकै न कोय’ की कहावत उस समय चरितार्थ होते दिखी जब एक मालगाड़ी दो लोगों के ऊपर से रेंगी मगर दोनो का बाल भी बांका नहीं हुआ। पुलिस सूत्रों के अनुसार कासगंज लखनऊ पैसेंजर ट्रेन से गंजडुडवारा कस्बा निवासी मोहित अपनी बहन …

फर्रुखाबाद। पूर्वोत्तर रेलवे फर्रुखाबाद जंक्शन स्टेशन पर रविवार को ‘जाकौ राखै साइयां, मार सकै न कोय’ की कहावत उस समय चरितार्थ होते दिखी जब एक मालगाड़ी दो लोगों के ऊपर से रेंगी मगर दोनो का बाल भी बांका नहीं हुआ। पुलिस सूत्रों के अनुसार कासगंज लखनऊ पैसेंजर ट्रेन से गंजडुडवारा कस्बा निवासी मोहित अपनी बहन शीतल और दस वर्षीय भांजे अरूण से प्लेटफार्म पर उतरे।

शीतल करीब 200 मीटर दूर बने ऊपरगामी पुल से निकली जबकि मोहित अपने भांजे के साथ प्लेटफार्म नम्बर पांच पर खड़ी मालगाड़ी के डिब्बों के बीच से निकलने की कोशिश कर रहा था कि इस बीच मालगाड़ी चल पड़ी। मालगाड़ी के रेंगते ही अरूण झिटक कर पटरी पर जा गिरा। उसे थामने की कोशिश में मोहित भी गिर गया। हालांकि दोनो सूझबूझ का परिचय देते हुये पटरियों के बीच लेट गये।

इस बीच मालगाड़ी के चालक ने शोरगुल सुन कर ब्रेक लगा दिये और दोनोमालगाड़ी गुजरने के बाद उठ कर खड़े हो गये। दोनों को मामूली चोट आयी है। रेलयात्रियों का कहना है कि स्टेशन के 886 व 710 मीटर लम्बे प्लेटफार्मों के 1-2-3-4 व 5 पर पश्चिमी ओर एक मात्र ऊपरगामी पुल होने से आये दिन ऐसी घटनाएं यहां होती है, जबकि स्टेशन के सभी लम्बी दूरी वाले प्लेटफार्मों पर पूर्वी ओर भी एक ऊपरगामी पुल होना चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं एवं आए दिन बड़ी संख्या में रेलयात्रियों की ट्रेनें न छूटें।

यह भी पढ़ें:-कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस ने कार को मारी टक्कर, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

संबंधित समाचार