IPL 2022 Prize Money : चैंपियन गुजरात को मिले 20 करोड़, राजस्थान रॉयल्स भी हुई मालामाल…देखें पूरी लिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 खत्म हो गया है और फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर सीजन-15 का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच के बाद विजेता टीम-उपविजेता टीम समेत टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर ईनाम की बारिश हुई। विजेता टीम …

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 खत्म हो गया है और फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर सीजन-15 का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच के बाद विजेता टीम-उपविजेता टीम समेत टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर ईनाम की बारिश हुई। विजेता टीम गुजरात टाइटन्स को 20 करोड़ रुपये मिले, जबकि राजस्थान रॉयल्स को 12.50 करोड़ रुपये मिले।

किसको क्या ईनाम मिला?

  • विजेता टीम (गुजरात टाइटन्स) : 20 करोड़ रुपये
  • उप-विजेता (राजस्थान रॉयल्स) : 12.50 करोड़ रुपये
  • तीसरे नंबर वाली टीम (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 7 करोड़ रुपये
  • चौथे नंबर वाली टीम (लखनऊ सुपर जायंट्स) – 6.5 करोड़ रुपये

इन खिलाड़ियों पर भी हुई पैसों की बारिश

  • इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर- उमरान मलिक (10 लाख रुपये)
  • सीजन में सबसे ज्यादा छक्के- जोस बटलर (10 लाख रुपये)
  • सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन- दिनेश कार्तिक (टाटा पंच कार)
  • गेम चेंजर ऑफ द सीजन- जोस बटलर (10 लाख रुपये)
  • पेटीएम फेयरप्ले अवॉर्ड- राजस्थान रॉयल्स-गुजरात टाइटन्स
  • पावरप्लेयर ऑफ द सीजन- जोस बटलर (10 लाख रुपये)
  • सीजन की सबसे तेज़ बॉल- लॉकी फर्ग्युसन (10 लाख रुपये)
  • सीजन में सबसे ज्यादा चौके- जोस बटलर (10 लाख रुपये)
  • सीजन में सबसे ज्यादा विकेट (पर्पल कैप)- युजवेंद्र चहल 27 विकेट (10 लाख रुपये)
  • सीजन में सबसे ज्यादा रन (ऑरेन्ज कैप)- जोस बटलर 863 रन (10 लाख रुपये)
  • कैच ऑफ द सीजन- इवन लुईस (लखनऊ सुपर जायंट्स)- (10 लाख रुपये)
  • मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर- जोस बटलर (10 लाख रुपये)

आईपीएल 2022 फाइनल में इन खिलाड़ियों को मिले अवॉर्ड

  • सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच: डेविड मिलर
  • गेम चेंजर ऑफ द मैच: हार्दिक पंड्या
  • क्रैकिंग सिक्स अवॉर्ड: यशस्वी जायसवाल
  • पावरप्लेयर ऑफ द मैच: ट्रेंट बोल्ट
  • रूपे ऑफ द मैच: जोस बटलर
  • प्लेयर ऑफ द मैच: हार्दिक पांड्या

ये भी पढ़ें : IPL 2022 Final GT vs RR: गुजरात टाइटन्स बनी चैम्पियन, राजस्थान को हराकर रचा इतिहास

संबंधित समाचार