पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है: शिवराज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के आठ वर्ष पूरे होने पर उन्हें बधाई दी है। चौहान ने ट्वीट के माध्यम से बधाई संदेश में कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मूल मंत्र को आत्मसात कर नए भारत का सपना साकार करने …

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के आठ वर्ष पूरे होने पर उन्हें बधाई दी है। चौहान ने ट्वीट के माध्यम से बधाई संदेश में कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मूल मंत्र को आत्मसात कर नए भारत का सपना साकार करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के आठ साल पूरे होने पर हार्दिक शुभकामनाएं।

आपके नेतृत्व में भारत अभूतपूर्व प्रगति पथ पर अग्रसर रहे, हमारी कामना है।चौहान ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए समर्पित, संकल्पित मोदी के नेतृत्व में देश कोरोना संकट के बावजूद आर्थिक चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ रहा है। युवाओं को स्वरोजगार के उचित अवसर मिलने से स्टार्टअप के युग की शुरुआत हुई है। यह भारत के बढ़ते कदम हैं।

यह भी पढ़ें- मशहूर सिंगर सिधू मूसेवाला के पिता का दावा, फिरौती के लिए धमकियां दे रहा था बिश्नोई गैंग

 

 

संबंधित समाचार