प्रयागराज: घर में बम धमाके से मचा हड़कंप, तीन घायल, जांच में जुटी पुलिस
प्रयागराज। सोमवार सुबह यमुनापार के घूरपुर इलाके में बम धमाका होने से हड़कंप मच गया। तीन लोग विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गए। घूरपुर समेत आसपास के थानों की पुलिस के साथ अधिकारी खबर मिलते ही पहुंच गए। बता दें, मामला जमोली गांव की पसियान बस्ती का है। यहां विस्फोट एक घर के …
प्रयागराज। सोमवार सुबह यमुनापार के घूरपुर इलाके में बम धमाका होने से हड़कंप मच गया। तीन लोग विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गए। घूरपुर समेत आसपास के थानों की पुलिस के साथ अधिकारी खबर मिलते ही पहुंच गए।
बता दें, मामला जमोली गांव की पसियान बस्ती का है। यहां विस्फोट एक घर के अंदर हुआ, जिसके बाद गांव के लोग वहां जुटे। अभी बम धमाके के बारे में पुलिस अफसर कह रहे हैं कि घटनास्थल पर छानबीन की जा रही है।
पढ़ें- गाजीपुर मंडी में धमाका! लावारिस बैग में रखा गया था IED विस्फोटक, श्रीनगर में भी मिला बम
