बाराबंकी: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, तलाशी में मिली अवैध शराब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। कोतवाली राम सनेही घाट में भोर अयोध्या हाइवे की ओर जा रही हुंडई कार खड़ी ट्रक से टकरा गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की तलाशी के दौरान अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया। हथौन्धा चौकी  क्षेत्र में एक तेज रफ्तार हुंडई कार दिल्ली से बिहार अवैध अंग्रेजी शराब ले कर जा रहा था। …

बाराबंकी। कोतवाली राम सनेही घाट में भोर अयोध्या हाइवे की ओर जा रही हुंडई कार खड़ी ट्रक से टकरा गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की तलाशी के दौरान अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया।

हथौन्धा चौकी  क्षेत्र में एक तेज रफ्तार हुंडई कार दिल्ली से बिहार अवैध अंग्रेजी शराब ले कर जा रहा था। तभी चालक सोनल कुमार पुत्र हरि शंकर जिला गाज़ियाबाद निवासी कोटवा सड़क के ओवर ब्रिज के पास खड़ी एक ट्रक से पीछे से टकरा गया।

टक्कर इतनी तेज थी कि कार का एयरबैग खुल जाने से सोनल को हल्की फुल्की चोट आई। लोगों ने एक्सीडेंट की सूचना चौकी प्रभारी आलोक सिंह को दी  ।और मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से सोनल को निकाल पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि दिल्ली से शराब लेकर बिहार जा रहा था। 26 पेटी शराब लदी है।

पूछताछ में गिरफ्तार शराब तस्कर ने बताया कि शराब हरियाणा और दिल्ली से लेकर बिहार में बिक्री करता है। वरिष्ठ एस आई अखिलेश कुमार प्रजापति ने बताया कि साथ ही इस कारोबार में कौन-कौन से लोग शामिल है ।इसका भी पता लगाया जा रहा है।

पढ़ें- तेज रफ्तार का कहर, छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव