अयोध्या: रंगदारी मांगना जिपं अध्यक्ष के पति को पड़ा महंगा, बढ़ी मुश्किलें, सीएम ने दिए जांच के आदेश
अयोध्या। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह के पति आलोक कुमार उर्फ रोहित सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एक दिन पहले ही महिला ठेकेदार ने उन पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। दूसरे दिन पीड़िता गोरखपुर में सीएम के जनता दरबार में फरियाद लेकर पहुंच गई। महिला की शिकायत सुनते ही योगी आदित्यनाथ ने …
अयोध्या। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह के पति आलोक कुमार उर्फ रोहित सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एक दिन पहले ही महिला ठेकेदार ने उन पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। दूसरे दिन पीड़िता गोरखपुर में सीएम के जनता दरबार में फरियाद लेकर पहुंच गई। महिला की शिकायत सुनते ही योगी आदित्यनाथ ने मामले में जांच के आदेश दे दिए। इस दौरान योगी ने पीड़िता को भरोसा दिलाया कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
गोरखपुर के गोरक्षपीठ में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया था, जिसमें तमाम जनपद से महिला व पुरुष फरियादी पहुंचे थे। पीड़ित महिला ठेकेदार नीरज सिंह भी सुबह उनसे मिलने पहुंच गईं। जनता दरबार में बैठी नीरज के पास जैसे ही सीएम पहुंचे तो उन्होंने अपनी व्यथा बताते हुए सारे कागजात दिखाए।
नीरज ने कहा मुख्यमंत्री जी मैं बहुत परेशान हूं। आप ही हमारी मदद कर सकते हैं। योगी ने सारे कागजात देखने के बाद अधिकारियों को मामले में त्वरित जांच के निर्देश दिए। उन्होंने पीड़िता से कहा, आप आराम से जाएं मामले में जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।
रंगदारी मांगने का लगाया था आरोप
रोहित सिंह पर महिला ठेकेदार नीरज सिंह ने रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत जिलाधिकारी, डिप्टी सीएम केशव मौर्य सहित मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर की थी।
उनका आरोप था कि कार्यस्थल तुलसमपुर में लतीफ के भट्ठे तक लेपन कार्य का अनुबन्ध जिला पंचायत अयोध्या से प्राप्त है, जिसमें आलोक सिंह द्वारा 10% की रंगदारी मांगी जा रही है, न देने पर उन्होंने अपने गनर व अन्य सहयोगियों के साथ कार्यस्थल पर चल रहे कार्य को रोकवा दिया, जबकि महिला ठेकेदार के आरोपों को रोहित सिंह ने निराधार बताते हुए इसे खुद के खिलाफ राजनीतिक साजिश बताया था।
पढ़ें- अयोध्या: रंगदारी मांगने के मामले में पूर्व जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार
