अयोध्या: गोसाईगंज में गरजा बुलडोजर, व्यापारियों में आक्रोश…लगाए संगीन आरोप
गोसाईगंज/अयोध्या। नगर पंचायत गोसाईगंज में अतिक्रमण पर सोमवार को एसडीएम सदर रामकुमार शुक्ला की अगुवाई में बुलडोजर चला।इस दौरान अतिक्रमण की जद में आये अवैध निर्माण को धराशाई कर दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान व्यापारी और पटरी दुकानदार परेशान दिखे। अतिक्रमण हटाने को लेकर गोसाईगंज में अफरा तफरी का माहौल रहा। दोपहर बाद नगर …
गोसाईगंज/अयोध्या। नगर पंचायत गोसाईगंज में अतिक्रमण पर सोमवार को एसडीएम सदर रामकुमार शुक्ला की अगुवाई में बुलडोजर चला।इस दौरान अतिक्रमण की जद में आये अवैध निर्माण को धराशाई कर दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान व्यापारी और पटरी दुकानदार परेशान दिखे। अतिक्रमण हटाने को लेकर गोसाईगंज में अफरा तफरी का माहौल रहा। दोपहर बाद नगर पंचायत अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में बाबा के बुलडोजर ने नगर पंचायत के सामने वाली साइड में कार्रवाई शुरू की।
भीटी तिराहे से होते हुए बस स्टाप तक बुलडोजर चला। इस दौरान व्यापारियों की दुकानों और घरों के आगे लगे टीन शेड को तोड़ते हुए कवर्ड नालियों को खाली कराया गया।वहीं प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर व्यापारियों में काफी नाराजगी भी दिखी और जगह-जगह अधिकारियों से झड़प होती रही। नगर कोतवाल ने लोगों को समझाया तो लोगों ने कहा कि मानक से चलें कहीं तोड़ रहे हैं कहीं छोड़ रहे हैं। फिलहाल लोगों में आक्रोश है। व्यापारियों का कहना है कि एक मानक निर्धारित कर कार्रवाई होनी चाहिए।
बताते चलें कि बीते सोमवार को कोतवाली परिसर में अतिक्रमण को लेकर बैठक हुई थी तो उसमें नाली तक खाली करने की बात कही गयी थी।जिस पर व्यापारियों ने अपनी सहमति व्यक्त की थी। मजेदार बात यह है कि उस दिन बैठक में मौजूद व्यापारी नेताओं में से कार्रवाई के दौरान कोई भी सामने नही दिखाई पड़ा और ना ही नगर पंचायत के चेयरमैन ही दिखाई पड़े।
पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार मल्हू ने विरोध जताते हुए कहा कि क्या व्यापारी द्वारा अपने दुकान के सामने नाली पर आने जाने के लिए पटिया रखने से ही सारा आवागमन बाधित होता है। व्यापारी वर्ग सरकार को राजस्व देता है और उसी के साथ ऐसा वर्ताव, इसका हम पुरजोर विरोध करते हैं। केन्द्रीय दुर्गा पूजा अध्यक्ष हेमंत कसौधन ने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर हर समय व्यापारियों पर ही गाज गिरती है। क्या व्यापारी ही सबसे बड़े अतिक्रमणकारी है।
एसडीएम सदर ने कहा कि शासन के निर्देश पर मुख्य मार्गों को खाली कराया जा रहा है। कोतवाली में बैठक के दौरान सबको अपने घरों-दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। इस दौरान नगर पंचायत के ईओ आलोक कुमार मिश्र, एसएचओ केके मिश्र, एसआई जवाहरपाल, वीरेंद्र पाल, महिला एसआई वीना पांडे, सिपाही मनोज यादव, अंकित, पंचायत कर्मी शिवशंकर वर्मा, जैसराज, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: हैदरगढ़ में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर चला बुलडोजर, हटाया गया अतिक्रमण
