सीतापुर: गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच गूंजा ‘खपूरा गांव’, प्रधान पर हमला
सीतापुर। बीट पुलिसिंग पर जिले में लगातार सवालियां निशान खड़े हो रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा रविवार को रामकोट इलाके में देखने को मिला। थाना क्षेत्र के खपूरा गांव में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। आरोप-प्रत्यारोप के बीच वर्तमान प्रधान विश्वनाथ और गांव के ही विपक्षी मनीष व रामाधार भिड़ …
सीतापुर। बीट पुलिसिंग पर जिले में लगातार सवालियां निशान खड़े हो रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा रविवार को रामकोट इलाके में देखने को मिला। थाना क्षेत्र के खपूरा गांव में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। आरोप-प्रत्यारोप के बीच वर्तमान प्रधान विश्वनाथ और गांव के ही विपक्षी मनीष व रामाधार भिड़ गए। दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग हुई। जो जहां मिला, पीटा गया।
वारदात के दौरान प्रधान विश्वनाथ को गंभीर चोटे आईं। वहीं विपक्षी मनीष, रामाधार सहित अन्य घायल हो गए। लोगों की मानें तो देर से आई पुलिस के कारण हालात अधिक बिगड़ गए। खबर पाकर प्रभारी निरीक्षक रामकोट संजीव कुशवाहा ने घायलों को गांव पहुंचकर जिला अस्पताल भिजवाया। जहां सभी का इलाज हुआ। पुलिस के मुताबिक दोनों ही पक्षों पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-मथुरा: हिंदूवादियों ने पकड़ा गौवंश से भरा कैंटर, फायरिंग करते हुए तस्कर फरार
