चित्रकूट: बस और बोलेरो की टक्कर में 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 11 घायल
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जनपद के कर्वी थाना क्षेत्र में खोह रेलवे क्रॉसिंग के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बुलेरो जीप व प्राइवेट बस में आमने-सामने की टक्कर में 4 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी तथा 11 अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को चित्रकूट स्थित जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया …
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जनपद के कर्वी थाना क्षेत्र में खोह रेलवे क्रॉसिंग के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बुलेरो जीप व प्राइवेट बस में आमने-सामने की टक्कर में 4 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी तथा 11 अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को चित्रकूट स्थित जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक मृतकों में चित्रकूट निवासी सत्य नारायण प्रजापति पुत्र राम सजीवन (45 वर्ष), रामा शंकर चौबे पुत्र पंचम लाल (26 वर्ष), पप्पू पुत्र जमालुद्दीन (40 वर्ष) और अजय पुत्र मुन्ना (26 वर्ष) शामिल हैं। घायलों पांच महिलाओं सहित 11 लोग शामिल हैं। चित्रकूट के जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला और पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली: पिकअप ने मारी बाइक सवार को टक्कर, मौके पर हुई मौत
