बरेली: इज्जनतनगर मंडल के दोहना स्टेशन पर बनेगा मालगोदाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर रेल मंडल के तहत आने वाले दोहना स्टेशन की अब सूरत बदलने वाली है। कई एकड़ में फैला यह स्टेशन मौजूदा समय में एक हाल्ट है जिसे रेलवे क्रासिंग स्टेशन में बदला जाएगा। दूसरी तरफ स्टेशन पर गुड्स शेड ( मालगोदाम) बनाने का प्रस्ताव रेलवे के अधिकारियों ने …

अमृत विचार, बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर रेल मंडल के तहत आने वाले दोहना स्टेशन की अब सूरत बदलने वाली है। कई एकड़ में फैला यह स्टेशन मौजूदा समय में एक हाल्ट है जिसे रेलवे क्रासिंग स्टेशन में बदला जाएगा। दूसरी तरफ स्टेशन पर गुड्स शेड ( मालगोदाम) बनाने का प्रस्ताव रेलवे के अधिकारियों ने तैयार किया है। दोहना स्टेशन पर मालगोदाम बन जाने से सबसे बड़ी सुविधा मालगाड़ियों से माल मंगाने और भिजवाने वाले उद्यमियों को होने वाली है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

हाल्ट पर रुकती हैं 16 ट्रेनें
मौजूदा समय में दोहना हाल्ट पर करीब 16 ट्रेनें रुकती हैं। क्रासिंग स्टेशन बनने के बाद यहां ट्रेनों के रुकने का समय भी बढ़ेगा साथ ही स्टेशन मास्टर से लेकर अन्य स्टाफ की तैनाती यहां की जाएगी। सबसे बड़ी सुविधा इस स्टेशन पर मालगोदाम के रूप में मिलने जा रही है। मौजूदा समय में इज्जतनगर मंडल के किसी स्टेशन पर बरेली में गुड्स शेड नहीं है। जिसके बाद दोहना स्टेशन पर (सीडब्लूसी) सेंट्रल रेलवे वेयर हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा निर्माण कार्य किया जाएगा। व्यापारियों द्वारा लंबे समय से मालगोदाम बनाए जाने की मांग की जा रही थी। जिसके चलते अब रेल प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है।

मौजूदा समय में उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के बरेली जंक्शन और कैंट स्टेशन के पास मालगोदाम हैं। जहां व्यापारियों के दूसरे राज्यों और शहरों से आने वाले माल की लोडिंग अनलोडिंग होती है। यह दोनों ही स्टेशन शहर के नजदीक हैं। जिससे आए दिन शहर में जाम की स्थिति बनती है। दोहना में मालगोदाम बनने से न सिर्फ इन दोनों स्टेशनों पर लोड कम होगा बल्कि इज्जतनगर रेल मंडल के राजस्व में भी बढ़ोत्तरी होगी।

राजेंद्र सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, इज्जतनर मंडल-
दोहना को हाल्ट स्टेशन से क्रासिंग स्टेशन बनाया जाएगा। इसके साथ ही यहां एक मालगोदाम भी विकसित किया जाना है। (सीडब्लूसी) सेंट्रल रेलवे वेयर हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा निर्माण कार्य किया जाएगा। मालगोदाम बनने से निश्चित रूप से स्थानीय व्यापारियों लाभ पहुंचेगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: अब नए अड्डों से होगा 144 निजी बसों का संचालन

संबंधित समाचार