रायबरेली: किसान के खेत में बंधे तार में दौड़ा करंट, गाय की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली/अमृत विचार। खेत में फसल की मवेशियों से रक्षा के लिए किसान ने खेत में तार बांध कर उसमे करंट दौड़ा दिया, जिससे एक गाय की मौत हो गई है। मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे परसाद मजरे खरौली का है। इस गांव के एक किसान ने अपने खेत में फसल की मवेशियों से …

रायबरेली/अमृत विचार। खेत में फसल की मवेशियों से रक्षा के लिए किसान ने खेत में तार बांध कर उसमे करंट दौड़ा दिया, जिससे एक गाय की मौत हो गई है। मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे परसाद मजरे खरौली का है। इस गांव के एक किसान ने अपने खेत में फसल की मवेशियों से रक्षा के लिए चारों ओर तार बांध रखा है।

खेत के पास ही बिजली का कनेक्सन है। आरोप है कि किसान रात में इन तारों को बिजली की लाइन से जोड़ देता है। जिससे खेत में बंधे तारों में बिजली का करंट संचालित रहता है।

सोमवार की रात में इस बिजली करंट की चपेट में एक बेसहारा गाय आ गई। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई है। सुबह जब किसान ने खेत के पास गाय को मरी हुई देखा तो ट्रैक्टर के माध्यम से उसके शव को खींचकर दूर झाड़ियों में फेंक दिया है।

पढ़ें- हल्द्वानी: गड्ढे में गिरने से गाय की मौत, पानी की लाइन बिछाए जाने को लेकर जल निगम ने खोदी थी सड़क

संबंधित समाचार