रायबरेली: तेज रफ्तार कार ने दो साइकिल सवारों को मारी टक्कर, एक की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर अरखा बाजार में तेज रफ्तार ओमिनी कार ने साइकिल सवार दो लोगों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये, राहगीरों की मदद से उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र के पूरे किशुनी गांव निवासी बबलू …

रायबरेली। ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर अरखा बाजार में तेज रफ्तार ओमिनी कार ने साइकिल सवार दो लोगों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये, राहगीरों की मदद से उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्षेत्र के पूरे किशुनी गांव निवासी बबलू अली व जसौली गांव निवासी रामपाल मंगलवार की सुबह साइकल से सब्जी मंडी जा रहे थे, तभी अरखा बाजार में प्रयागराज की तरफ से लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार ओमिनी कार ने दोनों व्यक्तियों को टक्कर मार दी, दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये, राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को अरखा बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें- चित्रकूट: बस और बोलेरो की टक्कर में 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 11 घायल

संबंधित समाचार