लखनऊ: नियुक्ति की मांग को लेकर चयनित अभ्यर्थी पहुंचे शिक्षा निदेशक बेसिक कार्यालय, किया धरना प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। शिक्षक भर्ती में हुई आरक्षण की विसंगति में संशोधन के बाद नियुक्ति न मिलने से नाराज चयनित 6800 आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है, कल परिवर्तन चौक तो आज बेसिक शिक्षा निदेशक के कार्यालय पर चयनित अभ्यर्थी धरना देने पहुंच गए हैं। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे चयनित अभ्यर्थियों …

लखनऊ। शिक्षक भर्ती में हुई आरक्षण की विसंगति में संशोधन के बाद नियुक्ति न मिलने से नाराज चयनित 6800 आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है, कल परिवर्तन चौक तो आज बेसिक शिक्षा निदेशक के कार्यालय पर चयनित अभ्यर्थी धरना देने पहुंच गए हैं। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे चयनित अभ्यर्थियों ने शिक्षा निदेशक बेसिक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। निशातगंज स्थित शिक्षा निदेशक बेसिक कार्यालय पर धीरे धीरे अभ्यर्थियों का हुजूम बढ़ता जा रहा है।

आपको बता दें कि चयनित अभ्यर्थियों ने कुछ दिन पूर्व ही बड़े आंदोलन की चेतावनी दे दी थी। चयनित अभ्यर्थी 30 मई को विधानसभा का घेराव करने के लिए परिवर्तन चौक पर इकट्ठा हुए थे जिन्हें बाद में पुलिस द्वारा इको गार्डन भेज दिया गया था।

लेकिन आज एक बार फिर  अभ्यर्थियों का यह हुजूम  निशातगंज स्थित बेसिक शिक्षा निदेशक के कार्यालय पर  धरना देने पहुंचा है। अभ्यर्थियों का कहना है की अधिकारियों की लापरवाही से उन्हें नियुक्ति नहीं मिल सकी है। अभ्यर्थी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नियुक्ति देने की मांग के नारे लगा रहे हैं।

पढ़ें- लखनऊ: नियुक्ति की मांग को लेकर 30 मई को विधानसभा घेराव करेंगे 6800 चयनित अभ्यर्थी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता