मुरादाबाद : सड़क हादसे में घायल दो और लोगों ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कुंदरकी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हुए दो और लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। बिलारी थाना क्षेत्र में गवलखेड़ा निवासी हैदर 14 पुत्र शकील कक्षा 7 का …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कुंदरकी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हुए दो और लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।

बिलारी थाना क्षेत्र में गवलखेड़ा निवासी हैदर 14 पुत्र शकील कक्षा 7 का छात्र था। परिजनों ने बताया कि वह सोमवार को अपनी छोटी बहन नेहा और अपने रिश्तेदारों सिविल लाइन थाना छेत्र निवासी सलीम 22 पुत्र फरमूद , कांठ थाना छेत्र निवासी नासिर और उनकी पत्नी सहाना 40 , कांठ थाना क्षेत्र में गवलखेड़ा निवासी समीर आठ पुत्र इकबाल के साथ ऑटो में सवार होकर कुंदरकी मजार पर माथा टेकने जा रहे थे। इसी दौरान कुंदरकी थाना क्षेत्र में डोमघर पर ऑटो को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक चालक हादसे को अंजाम देकर ट्रैक सहित मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने घायलों को उपचार के लिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सालीम को मृत घोषित कर दिया। वहीं देर रात उपचार के दौरान हैदर और सहाना की भी उपचार की दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरे घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिनका उपचार कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद सब परिजनों को सौप दिया । परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: अपमिश्रित और कच्ची शराब के साथ 13 आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार