बाराबंकी: सेवानिवृत्त पुलिस उप निरीक्षकों को सम्मान के साथ दी गई विदाई
बाराबंकी। सोमवार को सेवानिवृत्त हुए चार पुलिस उप निरीक्षकों को ससम्मान समारोह पूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर उनके द्वारा विभाग के लिए किए गए कार्यों पर चर्चा के लिए और कहा गया कि समाज और पुलिस विभाग के लिए इन चारों पुलिस उप निरीक्षकों ने जो योगदान दिया है उसे भुलाया नहीं जा …
बाराबंकी। सोमवार को सेवानिवृत्त हुए चार पुलिस उप निरीक्षकों को ससम्मान समारोह पूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर उनके द्वारा विभाग के लिए किए गए कार्यों पर चर्चा के लिए और कहा गया कि समाज और पुलिस विभाग के लिए इन चारों पुलिस उप निरीक्षकों ने जो योगदान दिया है उसे भुलाया नहीं जा सकता।
बाराबंकी से अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से 04 उप निरीक्षक सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स बाराबंकी स्थित सभागार में विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा सेवानिवृत्त हुए संतोष कुमार सिंह, श्रीकान्त मिश्रा, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी, रामबृक्ष यादव, उपनिरीक्षक बृजभूषण मिश्रा को फूलमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर ससम्मान विदाई दी गयी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विदाई कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी,क्षेत्राधिकारी सदर, लाइन, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद रहे।
पढ़ें- साउथ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का हुआ अंतिम संस्कार, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई
