अयोध्या: सरयू में डूब रहे युवक की जल पुलिस और SDRAF ने बचाई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या कोतवाली अन्तर्गत कच्चे घाट पर स्नान के दौरान डूब रहे एक युवक को जल पुलिस और एसडीआरएएफ ने बचा लिया।  मंगलवार को फिरोजपुर से आया युवक कच्चे घाट पर सरयू स्नान के लिए नदी में उतरा। जल पुलिस के अनुसार नहाते नहाते वह आगे की ओर निकल गया और गहराई होने के कारण …

अयोध्या। अयोध्या कोतवाली अन्तर्गत कच्चे घाट पर स्नान के दौरान डूब रहे एक युवक को जल पुलिस और एसडीआरएएफ ने बचा लिया।  मंगलवार को फिरोजपुर से आया युवक कच्चे घाट पर सरयू स्नान के लिए नदी में उतरा। जल पुलिस के अनुसार नहाते नहाते वह आगे की ओर निकल गया और गहराई होने के कारण डूबने लगा।

आसपास स्नान कर रहे लोगों ने देखा तो चिल्लाए। इस दौरान घाट पर तैनात जल पुलिस के जवानों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसे किसी तरह बचा लिया।

जल पुलिस के प्रभारी निरीक्षक आरपी कुशवाहा ने बताया कि बचाए गए युवक का नाम राम रहीस पुत्र जितेन्द्र निवासी जिला फिरोजपुर है। उन्होंने बताया कि स्थानीय नाविक अवधेश मांझी ने जान जोखिम में डालकर राम रहीस को सकुशल बचा लिया। सहयोग में एसडीआरएएफ की टीम भी मौजूद रही।

पढ़ें- अयोध्या: सरयू नदी में स्नान के दौरान तीन लोग डूबे, गोताखोरों ने बचाई जान

संबंधित समाचार