अयोध्या: सरकार के 8 साल की उपलब्धियों पर लोगों ने सुना पीएम का उद्बोधन, लाभार्थियों के खाते में भेजे गए 40 करोड़ की धनराशि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर शिमला में आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सजीव प्रसारण मंडलायुक्त कार्यालय स्थित गांधी सभागार में किया गया। संवाद के बाद लाभार्थियों को लगभग 40 करोड़ की धनराशि चेक व स्थानांतरित की गई। इसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत …

अयोध्या। केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर शिमला में आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सजीव प्रसारण मंडलायुक्त कार्यालय स्थित गांधी सभागार में किया गया। संवाद के बाद लाभार्थियों को लगभग 40 करोड़ की धनराशि चेक व स्थानांतरित की गई। इसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 1.74 लाख किसानों के खाते में 11वीं किश्त के अंतर्गत कुल 34 करोड़ 87 लाख 96 हजार की धनराशि हस्तानान्तरित की गई।

कार्यक्रम के दौरान अयोध्या सांसद लल्लू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, मंडलायुक्त नवदीप रिनवा, जिलाधिकारी नितीश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव सहित जनप्रतिनिधि, लाभार्थी व उनके परिजन मौजूद रहे। प्रधानमंत्री जी के सजीव प्रसारण कार्यक्रम के पश्चात जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ अधिकारियों ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आवास की चाबी, चेक वितरण आदि के साथ-साथ प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के संवाद व उनके उद्बोधन को सुना गया।

सजीव प्रसारण के बाद अगले चरण में प्रमुख योजनाओं के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 10 लाभार्थियों को आवास की चाबी, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 10 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत के 5 लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के 11 लाभार्थियों को कुल 6 करोड़ 88 लाख 90 हजार का चेक दिया गया। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में कुल 1,74000 कृषकों के खाते में 11वीं किश्त के अंतर्गत कुल 34 करोड़ 87 लाख 96 हजार की धनराशि हस्तानान्तरित की गयी।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: पीएम किसान सम्मान निधि के लिये E-Kyc कराने की डेडलाइन खत्म, 11वीं किस्त से हाथ धो बैठे लाखों किसान

संबंधित समाचार