हल्द्वानी: मैदानी इलाकों में मौसम रहेगा शुष्क, पहाड़ों में होगी बारिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मानसून के आने में अभी करीब दो सप्ताह का समय बचा है। तब तक मैदानी इलाकों में रहने वालों को गर्मी से परेशान होना पड़ेगा। हल्द्वानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री दर्ज किया गया। यहां रात के समय भी लोगों को गर्मी का अहसास हो …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मानसून के आने में अभी करीब दो सप्ताह का समय बचा है। तब तक मैदानी इलाकों में रहने वालों को गर्मी से परेशान होना पड़ेगा।

हल्द्वानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री दर्ज किया गया। यहां रात के समय भी लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

हालांकि पर्वतीय जिलों में बारिश की बौछारें पड़ती रहेंगी। इधर पर्वतीय जिलों में हो रही लगातार बारिश की वजह से वहां पर्यावरण का स्तर काफी सुधर गया है। नदी, नौलों का जलस्तर बढ़ गया है। वनाग्नि पर पूरी तरह से नियंत्रण हो गया है। तापमान में भी कमी आई है। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री रहा। यहां रात के समय मौसम काफी सर्द हो रहा है और लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं।

संबंधित समाचार