संभल: गालियां देने पर साधु ने की प्रसाद विक्रेता की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। शराब के नशे में गालियां दे रहे प्रसाद विक्रेता को साधु ने तलवार से हमलाकर मार डाला और फरार हो गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। रजपुरा थाने के टी प्वाइंट चौकी क्षेत्र के अनूपशहर पुल के नीचे अमरोहा के थाना रेहरा …

संभल, अमृत विचार। शराब के नशे में गालियां दे रहे प्रसाद विक्रेता को साधु ने तलवार से हमलाकर मार डाला और फरार हो गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रजपुरा थाने के टी प्वाइंट चौकी क्षेत्र के अनूपशहर पुल के नीचे अमरोहा के थाना रेहरा अंतर्गत मरौरा काई गांव का 52 वर्षीय रमेश गौतम पुत्र छज्जन पत्नी सावित्री के साथ रह रहा था। पिछले तीन साल से वह यहां गंगा किनारे झोपड़ी में रहता था और प्रसाद बेचकर गुजर-बसर करता था।

रमेश शराब पीकर आसपास के लोगों को अक्सर गालियां दिया करता था। सोमवार को रमेश की पत्नी सावित्री रमेश की पहली पत्नी के घर सिसौना डांडा गांव में दावत में गई थी। इस बीच रमेश ने अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ शराब पी। नशा चढ़ते ही रमेश अपने बराबर में रहने वाले साधु रुद्राक्ष गिरी को गालियां देने लगा। लोगों के रमेश को समझाया कि वह साधु को गालियां नहीं दे लेकिन वह नहीं माना और गालियां देता रहा। इस पर साधु और रमेश में हाथापाई हो गई। झगड़े होता देख रमेश के साथी मौके से खिसक लिए। साधु ने रमेश को अकेला पाकर झोपड़ी में रखी तलवार निकल ली और रमेश पर कई बार किये, जिससे रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद साधु वहां से फरार हो गया। मंगलवार की सुबह आस पास के लोगों ने टी प्वाइंट चौकी इंचार्ज रवींद्र सिंह को फोन कर हत्या की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे ले लिए और मृतक कर पत्नी को फोन द्वारा घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पत्नी सावित्री की तहरीर पर साधु के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने साधु की तलाश कर रही है।

रमेश ने शराब के नशे में साधु को गालियां दीं जिससे दोनों के बीच झगड़ा हुआ। रमेश साधु को पहले भी कई बार गालियां दे चुका था। रमेश के साथी शराब पीने के बाद चले गए। साधु गुस्से में आकर तलवार निकल ली और रमेश की हत्या कर दी। पत्नी की तहरीर साधु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।-कुलदीप सिंह थाना रजपुरा प्रभारी निरीक्षक

ये भी पढ़ें:- बरेली: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर डीटीआई में हुआ कार्यक्रम

संबंधित समाचार