बरेली: पांच तमंचों के साथ तीन युवक गिरफ्तार
बरेली, अमृत विचार। बारादरी पुलिस ने बहेड़ी में तमंचों की डिलीवरी करने जा रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से पांच तमंचे, छह कारतूस व चोरी की बाइक बरामद हुई। रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना बारादरी में तैनात दरोगा सुनील राठी मंगलवार रात सुरेश शर्मा नगर में गश्त …
बरेली, अमृत विचार। बारादरी पुलिस ने बहेड़ी में तमंचों की डिलीवरी करने जा रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से पांच तमंचे, छह कारतूस व चोरी की बाइक बरामद हुई। रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना बारादरी में तैनात दरोगा सुनील राठी मंगलवार रात सुरेश शर्मा नगर में गश्त पर थे। इस बीच उन्हें सूचना मिली डोहरा रोड बीयर शॉप के पीछे तीन संदिग्ध युवक घूम रहे हैं। दरोगा सुरेश राठी ने टीम के साथ घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में एक ने अपना नाम सर्वेश कुमार पुत्र सियाराम निवासी संजयनगर थाना बारादरी बताया। तलाशी में उसके पास से दो तमंचे, दो कारतूस बरामद हुए। वहीं उसके साथी ने अपना नाम फैजान पुत्र इरशाद व शादाब पुत्र अतीक अल्ला खां निवासी स्वालेनगर एक मिनार मस्जिद बताया। फैजान के पास से दो तमंचे, दो कारतूस तो शादाब के पास से तमंचा व दो कारतूब मिले।
पूछताछ में पता चला कि वे सर्वेश के साथ तमंचे बेचने का काम करते हैं। सर्वेश ने ही तीन तमंचे उनके पास रखने को दिए थे। वे बहेड़ी में तमंचों की डिलीवरी करने जा रहे थे।जो बाइक उनके पास से बरामद हुई है, वह चोरी की निकली। सर्वेश ने पांच साल पहले शहदाना से बाइक को चुराया था।
ये भी पढ़ें- बरेली: प्रधानमंत्री को लाइव सुनने बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
