महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ वामपंथी दलों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ वामपंथी दलों ने मंगलवार को परिवर्तन चौक पर प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट की तरफ से पैदल मार्च निकाला। पुलिस ने मार्च को रोककर ज्ञापन लेना चाहा लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। पुलिस ने चंद कदम चलने के बाद मार्च को रोक दिया। नेताओं ने यहीं पर राष्ट्रपति …

लखनऊ। देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ वामपंथी दलों ने मंगलवार को परिवर्तन चौक पर प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट की तरफ से पैदल मार्च निकाला। पुलिस ने मार्च को रोककर ज्ञापन लेना चाहा लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। पुलिस ने चंद कदम चलने के बाद मार्च को रोक दिया। नेताओं ने यहीं पर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन पुलिस को सौंपा।

दोपहर करीब 12 बजे वामदलों के कार्यकर्ता झंडा, बैनर और प्लेकार्ड लेकर भाकपा के जिला प्रभारी रमेश सिंह सेंगर, सीपीएम की जिला सचिव मधु गर्ग, सीपीआई के नेता मोहम्मद अकरम और फारवर्ड ब्लॉक के उदयनाथ सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट की ओर मार्च शुरू किया। पुलिस ने रोका लेकिन प्रदर्शनकारी आपत्ति करते हुए आगे बढ़ने लगे। पुलिस ने कुछ दूर चलने के बाद रोक दिया।

प्रदर्शन के दौरान माले की राज्य कमेटी के सदस्य का राधेश्याम मौर्य, सीपीएम के नेता का प्रवीण सिंह, सीपीआई की नेता का आशा मिश्रा ने भी सम्बोधित किया। वामपंथी नेताओं ने महंगाई पर नियंत्रण करने के लिए पेट्रोलियम पदार्थों को सभी तरह के करों से मुक्त किये जाने और महिलाओं को पुराने मूल्य पर गैस सिलेंडर दिए जाने की मांग की। साथ ही सभी रिक्त पदों पर भर्ती किए जाने और शहर में ई-रिक्शा चालकों के उत्पीड़न पर रोक लगाने और उनके लिए रूट तय करने की मांग रखी।

यह भी पढ़ें:-राजस्थान में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ वामपंथी दलों का 31 मई को प्रदर्शन

संबंधित समाचार