आगरा: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, रामनगर एक्सप्रेस में लगाए गए पांच स्लीपर कोच, इन ट्रेनों में हुआ बदलाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। यात्रियों की सुविधा के लिए रामनगर आगरा किला के बीच चलने वाली रामनगर एक्सप्रेस में पांच स्लीपर कोच लगाए गए हैं। इसी तरह अब आगरा बांदीकुई ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन की जगह ईदगाह स्टेशन से चलेगी। वहीं, आगरा कैंट- टूंडला जंक्शन अनारक्षित एक्सप्रेस छह जून से प्रतिदिन संचालित होगी। रेलवे ने ट्रेन संख्या 15056 …

आगरा। यात्रियों की सुविधा के लिए रामनगर आगरा किला के बीच चलने वाली रामनगर एक्सप्रेस में पांच स्लीपर कोच लगाए गए हैं। इसी तरह अब आगरा बांदीकुई ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन की जगह ईदगाह स्टेशन से चलेगी। वहीं, आगरा कैंट- टूंडला जंक्शन अनारक्षित एक्सप्रेस छह जून से प्रतिदिन संचालित होगी।

रेलवे ने ट्रेन संख्या 15056 और 15055 रामनगर- आगरा किला- रामनगर के बीच चलने वाली ट्रेन से पांच सामान्य कोचों को स्थायी रूप से हटा दिया है। इसके स्थान पर एक थर्ड एसी और पांच स्लीपर कोचों को स्थायी रूप से लगाया गया है।

ट्रेन में अब पांच सामान्य कोच, दो थर्ड एसी कोच और एक सेकेंड ऐसी व 5 स्लीपर कोच होंगे। छह जून से ट्रेन में डिब्बों को बदल दिया जाएगा। ऐसे में अब ट्रेन में यात्री स्लीपर कोच की सुविधा भी ले सकेंगे।

इन ट्रेनों में हुआ बदलाव

  • आगरा कैंट और टूंडला जंक्शन के बीच चलने वाली अनारक्षित ट्रेन संख्या 04156 और 04157 का छह जून से प्रतिदिन संचालन किया जाएगा।
  • ट्रेन आगरा कैंट से सुबह 07.50 बजे चलेगी और टूंडला सुबह साढे़ नौ बजे पहुंचेगी।
  • इसी तरह टूंडला से दोपहर 1.30 बजे चलकर दोपहर तीन बजे कैंट स्टेशन पहुंचेगी।
  • आगरा कैंट स्टेशन से चलने वाली ईदगाह-बांदीकुई ट्रेन संख्या 01902-01903 छह जून से कैंट स्टेशन की बजाए ईदगाह स्टेशन से संचालित होगी।
  • ट्रेन रविवार को छोड़कर बाकी के छह दिन संचालित होगी। ऐसे में बांदीकुई जाने वाले यात्री छह जून से ईदगाह स्टेशन से ट्रेन पकडे़ंगे।

पढ़ें- रेल यात्रियों के लिये बड़ी खबर: गोरखपुर-ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रेलवे ने की निरस्त

संबंधित समाचार